*घटना का विवरण:*
प्रार्थी संतोष कुमार कश्यप, उम्र 65 वर्ष, निवासी खिसोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके 4 भाई थे। 17/05/2024 को चारों भाइयों के बीच पैत्रिक जमीन का बंटवारा हो चुका था। लेकिन छोटे भाई 1. संतुराम कश्यप, उम्र 53 वर्ष एवं 2. छोटेलाल कश्यप, उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी खिसोरा उक्त बंटवारे को नहीं मान रहे थे और इसी बात की रंजिश रखते थे।
दिनांक 24.07.26 को सुबह करीब 09:30 बजे प्रार्थी अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रहे थे। रास्ते में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली- गलौच करते हुए कहा कि “आज तुम्हें जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे”।
इसके बाद आरोपी छोटेलाल कश्यप ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार किया, जिससे सिर से रक्तस्राव होने लगा। वहीं संतुराम कश्यप ने प्रार्थी का कॉलर पकड़कर जमीन में गिरा दिया और गला दबाकर मुक्कों व लातों से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भागे प्रार्थी को आरोपियों ने पुनः पकड़कर अपने घर ले जाकर साड़ी के कपड़े से हाथ-पैर बांध दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थी को मुक्त कराया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 109, 127(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विवेचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*उपरोक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान



