⏩ श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवम श्री यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले के दुर्घटनाजन्य सड़क खंभों में संकेतिक बोर्ड लगाया जा रहा है, जिसके तहत् थाना अकलतरा क्षेत्रांर्तगत एन. एच. 49 पर एफ.सी.आई बोदाम के पास, थाना जांजगीर क्षेत्रांर्तगत शारदा चौक, नेता जी चौक, पी.एन.बी. बैक के पास, पोस्ट आफिस के पास, कोतवाली थाना के पास एवं चर्च के पास एवं थाना चांपा क्षेत्रांर्तगत गेमन पुल के पास एवं भोजपुर अंडर ब्रिज के पास सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है। बलौदा पहरिया रोड़ एवं जांजगीर नवागढ़ सड़क किनारे पेड़ो पर दोनो ओर ट्री रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है। जिसके तहत् कुल 150 ट्री रिफ्लेक्टर लगाया गया है।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी एवम यातायात पुलिस जांजगीर का सराहनीय योगदान है।