छ.ग. CCTV एसोसिएशन के मार्ग दर्शन में बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन द्वारा मवेशियों के सड़क पर बैठने से जिससे होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, जिसके रोकथाम के लिए जांजगीर पुलिस को 400 नग रेडियम पट्टी गौवंश के गले में बंधने के लिए स्वेच्छा से निःशुल्क प्रदाय किया गया है ।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को मद्देनजर रखते हुए सड़कों पर घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2025 को देर संध्या जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले के हाइवे रोड के चौक चौराहों तथा जिले के अन्य जगहों, पामगढ़, मुलमुला, नवागढ़, शिवरीनारायण, पंतोरा, बलौदा बम्हनीडीह, बिर्रा क्षेत्र के सड़कों में एवं चौक चौराहों में बैठे मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया।
⏩ बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन के सदस्य श्री कैलाश पेशवानी, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री बंटी आहूजा के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर जांजगीर पुलिस को निःशुल्क रेडियम पट्टी प्रदाय किया गया था।



