Wednesday, January 14, 2026

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जांजगीर शहर के ई-रिक्शा चालकों को दिलाई गई यातायात नियमों के पालन की शपथ

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा 37 वा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जन जागरूकता का विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2026 को जांजगीर शहर के ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक लालन पटेल यातायात जांजगीर द्वारा ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यात्री सुरक्षा, ओवरलोडिंग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने एवं सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही सभी ई-रिक्शा चालकों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक लालन पटेल यातायात द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है और यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -