Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत बरकरार, EOW/ACB ने दर्ज किया है मामला

    October 1, 2026

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
    Chhattisgarh

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    News EditorBy News EditorOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 1 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आज “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप, श्री पुष्पेंद्र सिंह, श्री हितेश यादव, खोखरा सरपंच श्रीमती दुर्गा अजय राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, नवागढ़ जनपद पंचायत सीईओ श्री बी.आर. वर्मा सहित पंचगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।
    इस दौरान कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की एवं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छता को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। मनका दाई मंदिर परिसर एवं खोखरा बाजार क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई की गई। सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे एवं आसपास का कचरा हटाया गया।
    कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और गांव की नियमित साफ-सफाई में योगदान दे, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। सामूहिक सहभागिता से ही स्थायी रूप से स्वच्छ गांव-स्वच्छ शहर बनाए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि प्रतिदिन कुछ समय गांव की साफ-सफाई के लिए निकालें और कचरा इधर-उधर न फेंकें। आसपास की गंदगी दूर होने से वातावरण स्वच्छ होगा तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में महिला समूहों एवं स्वच्छता कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

    जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय ने मिलकर सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, पहुंच मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अमृत सरोवरों एवं उनके आसपास भी स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। श्रमदान के साथ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

    स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    अभियान के तहत स्वच्छ किए गए अमृत सरोवरों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण को भी बढ़ावा दिया गया। स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित क्षेत्र के विकास को एक साथ जोड़ते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। जिले में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित व्यवहार और सामुदायिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करना है। सामूहिक श्रमदान एवं सहभागिता के माध्यम से गांवों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से की आत्मीय मुलाकात

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने देव सेवा समिति निःशक्त एवं वृद्धाश्रम, खोखरा पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना एवं उनके साथ समय बिताकर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य, भोजन, आवास, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री महोबे ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत बरकरार, EOW/ACB ने दर्ज किया है मामला

    October 1, 2026

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पकरिया-झू में विशेष शिविर आयोजित

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

    October 1, 2026

    एक भारतीय हिंदू, जिन्होंने खुद का खून तो बहाया, लेकिन यहूदियों का खून नहीं बहने दिया।

    October 1, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Liquor Scam : शराब घोटाले में उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत बरकरार, EOW/ACB ने दर्ज किया है मामला

    October 1, 2026

    CG News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 17 अस्पताल जांच के दायरे में, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, BLO घर-घर जाकर करेंगे पंजीकरण; ECINET ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

    October 1, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पकरिया-झू में विशेष शिविर आयोजित

    October 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.