Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026

    CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

    July 3, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी
    Chhattisgarh

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में सक्रिय अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    इसी क्रम में दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर पुलिस द्वारा नगर निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों, चौक-चौराहों एवं बस्तियों में सघन मोटर साइकिल एवं पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुराने बस स्टैंड, सीतामणी चौक, मोतीसागरपारा, पावर हाउस रोड, राताखार चौक, सर्वमंगला, फोकटपारा, पानी टंकी मोहल्ला, शुभम ब्लॉक, मुड़ापार, रविशंकर नगर, अमरेया पारा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई।

    पेट्रोलिंग के दौरान वाहनों की सघन जांच कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही आम नागरिकों को नशे से दूर रहने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

    इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली एवं चौकी मानिकपुर क्षेत्र में निवासरत 11 गुंडा बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने, किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल नहीं होने एवं कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के माध्यम से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए लगातार सघन पेट्रोलिंग, निगरानी एवं अभियानात्मक कार्रवाई जारी रखे हुए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026

    CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

    July 3, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश

    July 3, 2026

    CG News : खेत में करंट लगने से बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

    July 3, 2026

    CG Employment Scheme : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा सरकारी अनुदान, नई योजना लागू

    July 3, 2026

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : ‘लल्ला सिंह जैसा कांड कर देंगे’ की कथित धमकी से दहशत, पंचायत प्रतिनिधियों ने SP-कलेक्टर से मांगी सुरक्षा

    July 3, 2026

    CG Crime News : युवती की शिकायत पर कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में आरक्षक गिरफ्तार, जांच जारी

    July 3, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बैंक कैश वैन चालकों एवं सुरक्षा गार्डों की मीटिंग एवं समझाइश

    July 3, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.