Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सरगुजा दौरे पर आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
    Chhattisgarh

    केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सरगुजा दौरे पर आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

    News EditorBy News EditorJuly 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर आज रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहीं। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुईं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रीमती ठाकुर ने अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले सखी वन स्टॉप सेंटर दर्रीपारा का निरीक्षण कर महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घर-परिवार से बिछड़े महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए जरूरी पहल करने को कहा। संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 315 परिवारों को जरूरी परामर्श देकर टूटने से बचाया गया है।

    माताओं से अपील, नियमित रूप से बच्चों को भेजें आंगनबाड़ी

    इसके बाद श्रीमती ठाकुर ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया तथा सुपोषण चौपाल लगाकर महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण के प्रति सजग रहने सलाह दी। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र इंदिरा नगर, नवापारा और बंगालीपारा का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं का तिलक लगाकर विधिवत नारियल,चना, गुड़, फल, सब्जी, श्रृंगार सामग्री भेंटकर शुभकामनाएं देते हुए गोदभराई रस्म अदा की। उन्होंने बड़े दुलार के साथ बच्चों को खीर खिलाकर अन्न-प्राशन्न किया। नवापारा आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आजीविका गतिविधियों का संचालन करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की और समूह की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए पेड़ो की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेने कहा। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े भी एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र बंगालीपारा में उन्होंने उपस्थित महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित महिलाआंे से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। स्वयं भी केंद्र जाएं और देखें कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले तथा केंद्र में स्वच्छता भी बनी रहे। बच्चों का बेहतर विकास सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। अपनी सक्रिय सहभागिता से शासन और प्रशासन को सहयोग करें। इसके बाद पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर विधायक अंबिकापुर श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Railway Update : सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रियों को झटका, 18 ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

    August 18, 2026

    Chhattisgarh Smart Meter : मीटर रीडिंग की परेशानी होगी कम, डिजिटल तरीके से मिलेगी खपत की जानकारी

    August 18, 2026

    Ambikapur Crime: ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ संदिग्ध हरकत, ऑटो चालक पर नशे में होने का आरोप

    August 18, 2026

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.