गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। CM योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा- गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। पिछले 40 सालों से उनका जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।बैजनाथ अग्रवाल ने शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे गोरखपुर के हरिओम नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




