Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » देशभर में UPI सर्विस ठप, PhonePe-Google Pay से लेनदेन में दिक्कत, सोशल मीडिया पर आई शिकायतों की बाढ़
    Chhattisgarh

    देशभर में UPI सर्विस ठप, PhonePe-Google Pay से लेनदेन में दिक्कत, सोशल मीडिया पर आई शिकायतों की बाढ़

    News EditorBy News EditorMarch 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : देशभर में मंगलवार शाम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस अचानक ठप हो गई, जिससे लाखों उपयोगकर्ताओं को डिजिटल पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। PhonePe, Google Pay और Paytm सहित कई पेमेंट एप्स पर लेनदेन फेल होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर यूजर्स ने इस समस्या को लेकर शिकायतें और मीम्स शेयर किए।

    शाम 7 बजे के बाद अचानक ठप हुई UPI सेवा
    मंगलवार शाम करीब 7 बजे के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने यूपीआई लेनदेन फेल होने की शिकायत की। कई बैंक ग्राहकों ने बताया कि वे न तो पैसे भेज पा रहे हैं और न ही प्राप्त कर पा रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग और अन्य डिजिटल लेनदेन पर भी इसका असर देखने को मिला। कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी कहा कि UPI से भुगतान करने में काफी देरी हो रही है।

    सोशल मीडिया पर मीम्स और गुस्सा
    यूपीआई डाउन होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर इस समस्या पर कटाक्ष किया। एक यूजर ने लिखा, “यूपीआई के बिना अब कैश की अहमियत समझ में आ रही है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “हममें से ज्यादातर लोगों ने कैश रखना छोड़ दिया है और अब यह UPI डाउन होना हमारे लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति बन गई है।”

    व्यापारियों और ग्राहकों को हो रही परेशानी
    इस सर्वर डाउन के चलते व्यापारियों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दुकानों पर ग्राहक डिजिटल पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

    NPCI की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
    यूपीआई का संचालन करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अभी तक इस तकनीकी गड़बड़ी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वर से जुड़ी समस्या हो सकती है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।

    ग्राहकों को सलाह – धैर्य रखें और कैश का विकल्प अपनाएं
    इस समस्या के बीच विशेषज्ञों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे फिलहाल डिजिटल लेनदेन के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करें और आवश्यकतानुसार नकदी (Cash) साथ रखें ताकि लेनदेन में परेशानी न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 2, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी से दो बच्चों को बचाने का वीडियो वायरल

    August 2, 2026

    CG News : जर्जर पुल बीच से टूटा, यात्रियों से भरी बस फंसी, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    August 2, 2026

    Railway New Rule : यात्रियों के लिए नई सुविधा, अतिरिक्त लगेज शुल्क अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था

    August 2, 2026

    CG Politics : बिजली दर, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट योजना पर घिरी सरकार, कांग्रेस ने फैसले वापस लेने की उठाई मांग

    August 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.