आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लगभग 10:30 बजे रात्रि में गोपाल शर्मा पिता स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद शर्मा निवासी जांजगीर थाना कोतवाली जांजगीर शराब के नशे की हालत में आया और कुछ देर बैठने के उपरांत थाना प्रभारी के नाम से गाली गलौज करने लगा थाना में उपस्थित स्टाफ द्वारा मना करने पर थाने में विवाद करने लगा जिसे समझाया गया कुछ देर बाद हवालात में घुसकर अपने साथ प्लास्टिक बोतल में लाये अज्ञात द्रव को पी लिया जो उसके पीछे पुलिस स्टाफ लॉकअप में अंदर गया तभी गोपाल शर्मा फर्श पर गिर गया जिसे उपस्थित थाना स्टाफ द्वारा उठाकर बाहर लाया गया एवं तत्काल इलाज हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया उक्त समस्त घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है जिला चिकित्सालय में गोपाल शर्मा द्वारा इलाज कराने से इनकार करते हुए काफी व्यवधान उत्पन्न किया गया जो गोपाल शर्मा की पत्नी एवं बेटे को फोन से सूचना दिया गया और उनकी गोपाल शर्मा से बात भी कराई गई । मौके पर पुलिस अधिकारी डॉक्टर एवं पत्रकार साथी भी उपस्थित थे उनके समझाइए के बाद भी इलाज से इनकार करते हुए इलाज नहीं करने दिया गया। उसके बेटे आर्यन शर्मा के उपस्थित आने पर बिलासपुर के लिए रेफर किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


