Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » KORBA : एक्सीडेंटल सभापति कहने पर सदन में हंगामा जवाब में बोले ठाकुर – सदन के लिए होगा लाभदायक
    Chhattisgarh

    KORBA : एक्सीडेंटल सभापति कहने पर सदन में हंगामा जवाब में बोले ठाकुर – सदन के लिए होगा लाभदायक

    News EditorBy News EditorMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : नगर पालिक निगम के छठवें कार्यकाल का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को सामान्य सभा से हो गया। निगम के नए सभागार में यह आयोजित हुई। पहली ही सभा में हंगामा की स्थिति तब निर्मित हो गई जब अपने स्वागत अभिभाषण में भाजपा पार्षद और पूर्व सभापति अशोक चावलानी खड़े हुए। उन्होंने कई बातें रखी और मौजूदा सभापति के लिए एक्सीडेंटल शब्द का उपयोग किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा काटा। उसकी मांग थी कि इस प्रकार के शब्दों के लिए माफी मांगी जाए, लेकिन इस पर हुआ कुछ नहीं।

    15 फरवरी को नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हुए। जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गई। पिछले दिनों सभापति के चुनाव में भाजपा के बागी नूतन ठाकुर को जीत मिली जबकि अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को 8 वोट से पराजय का सामना करना पड़ा। सभापति चुनाव के बाद दांवपेच और जांच के बीच आज पहली सामान्य सभा रखी गई। इसी अवसर पर बजट भी पेश किया जाना है। सामान्य सभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। महापौर संजूदेवी राजपूत अपने साथ बजट का ब्रीफकेश लेकर पहुंचीं। उनके साथ भाजपा के पार्षदों ने प्रवेश किया। बाद में अन्य पार्षदों की एंट्री हुई। निगम सचिव द्वारा आवश्यक चर्चा करने के बाद सदन को शुरू करने की घोषणा सभापति नूतन ठाकुर द्वारा की गई। उन्होंने संक्षिप्त में अपनी बात रखी।

    इसके पश्चात् अभिभाषण की बारी आई तो भाजपा के वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी आगे आए। उन्होंने नगर निगम की परंपरा और मौजूदा कार्यकाल में पार्षदों की अपेक्षा को लेकर अपनी बात तो रखी ही साथ ही सभापति को एक्सीडेंटल बताया। चावलानी का इतना कहना था कि विपक्ष के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया। विपक्षी पार्षद अपने स्थान से खड़े हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। वे इस बात पर अड़े थे कि सभापति के लिए इस तरह की बात नहीं होना चाहिए और अशोक चावलानी इसके लिए माफी मांगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उल्टे सत्ता पक्ष नरेंद्र देवांगन और अन्य पार्षदों ने कई विषय पर अपने तर्क दिए। पूरी आवाज के साथ जब ऐसी बातें कही गई तो सत्तापक्ष ने मेज थपथपाई और स्वागत किया। मजेदार बात यह रही कि विपक्ष के लोग अलग-अलग मुद्दों पर टकराव की मुद्रा में नजर आए जबकि सभापति मुस्कुराते रहे। अपने लिए एक्सीडेंटल शब्द कहे जाने पर उन्होंने संक्षिप्त में इतना कहा- एक्सीडेंटल सभापति होना भी सदन के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

    काफी देर तक एक ही मुद्दे पर बात अटकी रही और गतिरोध बना रहा। बाद में इसे टालने के लिए व्यवस्था दी गई। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके। इसके पश्चात् प्रथम सभा के लिए तय किए गए मुद्दे सामने आए और बारी-बारी से उन्हें पढ़ा गया व चर्चा हुई। सर्वसम्मति के आधार पर ऐसे बिंदुओं का पारित होना स्वाभाविक था।

    मीडिया के लिए दरवाजे खुले 10 साल बाद
    भाजपा की वापसी के साथ नगर निगम में मीडिया के लिए दरवाजे खुल गए हैं। इसमें पूरे 10 साल का समय लगा। प्रथम तीन कार्यकाल में भाजपा के महापौर रहे तब सामान्य सभाओं में मीडिया को प्रवेश की अनुमति रही। बाद में कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के इस व्यवस्था को बंद कर दिया था। इसे लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब जबकि भाजपा के महापौर बने हैं तब निगम की कार्यवाही को कवर करने के लिए मीडिया को एंट्री देना शुरू हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पारदर्शिता से काम होने चाहिए। इस दिशा में व्यवस्था है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.