Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Khan Sir Anticipatory Bail : खान सर मामले में नया मोड़, पटना अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका को किया स्वीकार

    July 13, 2026

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर बवाल, हिंदुओं पर फिर हुए हमले; कई घायल
    Chhattisgarh

    बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर बवाल, हिंदुओं पर फिर हुए हमले; कई घायल

    News EditorBy News EditorNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Bangladesh Attack on Hindus: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए, इस दौरान बीएनपी और जमात के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में 50 से अधिक हिंदू समुदाय के लोग घायल हुए हैं। ढाका के शाहबाग में शांतिपूर्ण सभा के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और चटगांव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुशाल बरन पर भी हमला हुआ है। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए है। कई लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

    इस्कॉन ने की रिहाई की मांग

    चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद इस्कॉन ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें में कहा, हमें चिंताजनक खबर मिली है कि इस्कॉन बांग्लादेश के प्रमुख नेता चिन्मय कृष्ण दास को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस्कॉन भारत सरकार से तुरंत कदम उठाने और बांग्लादेश सरकार से बात करने की अपील करता है। हम एक शांतिपूर्ण भक्ति आंदोलन हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश सरकार चिन्मय कृष्ण दास को जल्द रिहा करे। हम भगवान कृष्ण से इन भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

    दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा 

    बता दें कि, इसी साल 30 अक्तूबर को बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में देशद्रोह अधिनियम के तहत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। आरोप है कि 25 अक्तूबर को चटगांव के लालदीघी मैदान में सनातन जागरण मंच ने आठ सूत्री मांगों को लेकर एक रैली की थी। इस दौरान एक चौक पर स्थित आजादी स्तंभ पर कुछ लोगों ने भगवा ध्वज फहराया था। इस ध्वज पर आमी सनातनी लिखा हुआ था। इसे लेकर चिन्मय कृष्ण दास पर राष्ट्रीय झंडे की अवमानना व अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

    बांग्लादेश में हिंदुओं को किया जा रहा टारगेट

    इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया था। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन की वजह से शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू निशाने पर हैं। छात्र आंदोलन के दौरान हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया था। बांग्लादेश के खुलना, मेहरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर को भी निशाना बनाया था। इस हमले को लेकर चिन्मय प्रभु ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    CG 5 New Medical College : डॉक्टर बनने की राह होगी आसान, छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी

    July 13, 2026

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    Khan Sir Anticipatory Bail : खान सर मामले में नया मोड़, पटना अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका को किया स्वीकार

    July 13, 2026

    बारिश में खूबसूरती नहीं, खतरा भी दिखता है… इसलिए रहें सावधान

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु साक्षात्कार 14 जुलाई को

    July 13, 2026

    चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत 18 जुलाई को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    July 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.