Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताने की अपील
    Chhattisgarh

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताने की अपील

    News EditorBy News EditorApril 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं, ये सब नरेंद्र मोदी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज नहीं मिल पाता था। युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। परंतु अब समय बदल गया है देश सुरक्षित हैं देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में वासी सुरक्षित हैं। पहले केंद्र का पैसा राज्यों में भेजा जाता था तो उसमें भ्रष्टाचार होता था परन्तु अब सीधे जन-धन खातों में चला जाता हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला।
    उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। पीएससी में रेत, शराब, कोयला और तो और गोबर में भी घोटाला कर दिया। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है।नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया उनके हाथों में तमंचा थमा दिया।‌ कांग्रेस समाज को बांटने का काम करतीं हैं। जब कुछ नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने लगते हैं। 140 करोड़ जनता नरेंद्र मोदी का परिवार है पहले चरण का चुनाव हो चुका है एक ही आवाज़ आ रही है अब की बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।
    योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय शिक्षित हैं तेजतर्रार हैं। इस ऊर्जा नगरी में विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताना हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप लोग नरेंद्र मोदी और सरोज पांडेय का प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाकर एक-एक मतदाता से मिलना और 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने कहना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। वनवास के समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने श्रीराम को शरण दी थी।
    * ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है खुद अंधेरे में है : सरोज पाण्डेय
    विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पावन धरा से इस भगवामय वातावरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत है। श्री योगी ने उत्तर प्रदेश को अपराध के प्रदेश से मुक्ति दिलायी और भयमुक्त प्रदेश बनाया। विकास को गति प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 10 वर्षों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। लोकल्याणकारी योजनाएं चलाई। कोरबा की जनता भाजपा को विजयी बनाएगी मेरा विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प पत्र में झुग्गी झोपड़ी की जगह पक्का मकान देने की गारंटी दी है। आज कोरबा में विकास शून्य है। ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है खुद अंधेरे में है। यहां की कांग्रेस सांसद ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार है। उनके कार्यकाल के समय के दो कलेक्टर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की बनाने की योजना पर काम कर रहे है। हमें भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी का चुनाव है हम सभी को संकल्प लेना है और उनको तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीताना हैं। श्री देवांगन ने जोरदार नारा लगाते हुए जनता से कहा कि अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और सुश्री सरोज पांडेय जी 4 लाख पार।
    इस दौरान ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास महतो, मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, डॉ. राजीव सिंह, गोपाल मोदी, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, पवन गर्ग, ज्योतिनंद दुबे, आलोक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, आकाश सक्सेना, उमाभारती सराफ, रेणुका राठिया, संदीप सहगल, राजेंद्र राजपूत, संजय शर्मा, नरेश टंडन, गोपाल मोदी, संतोषी दीवान, धनेश्वरी कंवर, पंकज सोनी, वैशाली रत्नपारखी, रामप्रसाद कोर्राम, चुलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चंद्रा, सरजू अजय, ताज सिद्धिकी सहित बड़ी सख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और आमजन उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026

    * नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.