Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Dhanteras 2026 : सोना महंगा होने के बावजूद बाजार में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 66 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

    November 7, 2026

    CG News : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी गई शराब’ हर टेबल के नीचे मिलीं बोतलें, मचा हड़कंप

    November 7, 2026

    CG Railway News : छत्तीसगढ़ के इस रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेंगी ट्रेनें

    November 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Somwar Upay: सोमवार को बन रहा है उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये विशेष उपाय, महादेव दूर करेंगे हर परेशानी
    Featured

    Somwar Upay: सोमवार को बन रहा है उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये विशेष उपाय, महादेव दूर करेंगे हर परेशानी

    News EditorBy News EditorMarch 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Somwar Ke Upay: भगवान शिव की पूजा के लिए हर दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन जो भक्त रोजाना पूजा नहीं कर पा रहे हैं वो सोमवार के दिन महादेव की उपासना कर सकते हैं। ऐसा करने से भी भोले शंकर की कृपा प्राप्त होती है। बहुत से लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सोमवार का व्रत भी रखते हैं। सोमवार का व्रत बहुत ही फलदायी माना गया है। इस बार सोमवार के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन इन विशेष उपायों को करने से व्यक्ति को समस्त समस्याओं का समाधान मिल जाता है।

    – अगर आप अपने धन-धान्य के साधनों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। फिर रोली-चावल का तिलक लगाएं। इसके बाद शक्कर से भगवान का मुंह मीठा करें और साथ ही फलों का भोग लगाएं। फिर धूप-दीप आदि से भगवान की पूजा करें और आखिर में हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

    – अगर आप अपनी किसी प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री को लेकर कुछ समय से परेशान हैं, आपको कोई अच्छा ग्राहक नहीं मिल पा रहा है तो सोमवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल मिला हुआ जल अर्पित करना चाहिए।

    – अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार के दिन आपको बेल पत्रों की माला बनाकर शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करना चाहिए।

    – अगर आप अपने बिजनेस की गिरती साख को लेकर परेशान हैं, मुमकिन कोशिशों के बाद भी बिजनेस का कुछ हो नहीं पा रहा है तो सोमवार के दिन आपको चंदन की गंध वाली धूपबत्ती शिव जी के मंदिर में जलानी चाहिए।

    – अगर आप अपने जीवन में खुशियों का अंबार लगाना चाहते हैं तो अपने जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए और उन्हें हरे मूंग चढ़ाने चाहिए।

    – अगर आप लंबी आयु की प्राप्ति चाहते हैं और अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आपको एक सूखा नारियल लेकर भगवान शंकर को अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

    – अगर शादी के रिश्ते को लेकर आपके मन में कुछ ऊहा-पोह बनी हुई है या कुछ उलझन बनी हुई है तो उससे बाहर निकलने के लिए सोमवार के दिन आपको दही में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। साथ ही अपनी उलझनों को दूर करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

    – अगर आप तरक्की की नई बुलंदियों को छूना चाहते हैं, अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन आपको अपने हाथों से पंचामृत तैयार करना चाहिए। पंचामृत तैयार करने के लिए दूध, दही, शहद, गंगाजल और थोड़ी-सी शक्कर लेनी चाहिए और उन्हें आपस में मिलाकर पंचामृत तैयार करना चाहिए। अब इस पंचामृत से भगवान शंकर को भोग लगाइए और अपनी तरक्की के लिए प्रार्थना करिए।

    – अगर सफलता के क्षेत्र में आपके कदम कुछ पीछे रह गए हैं तो अपने कदमों को सफलता तक पहुंचाने के लिए सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में पानी का स्त्रोत स्थापित करना चाहिए। आपने शिव मंदिरों में प्रायः देखा होगा कि शिवलिंग से कुछ ऊंचाई पर जल का एक स्त्रोत स्थापित होता है, जिससे धीरे-धीरे करके जल की धारा शिवलिंग पर गिरती रहती है।

    – अगर आप राजनीति में कदम रखना चाहते हैं, लेकिन आपको घर से सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो सोमवार आपको चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालना चाहिए। अगर लाल चींटियां हो, तो और भी अच्छा है।

    – अगर आप जीवन की भाग-दौड़ से परेशान हैं, तो सोमवार आपको विश्वेदेव, यानि इन्द्र, अग्नि, सोम, त्वष्ट्रा, रुद्र, पूखन्, विष्णु, अश्विनी, मित्रावरूण और अंगीरस का नाम लेते हुए उन्हें प्रणाम करना चाहिए और पक्षियों को दाना डालना चाहिए। यहां एक बात यह समझ लेते है की दाना पक्षियों को सालना है, कबूतरों को नहीं।

    – अगर आप करियर में खूब कामयाबी हासिल करना चाहते हैं, तो सोमवार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान आपको कटहल के पेड़ को प्रणाम करें और अपने कामयाबी के लिए प्रार्थना करें। साथ ही सोमवार कटहल के फल को मंदिर में दान करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Dhanteras 2026 : सोना महंगा होने के बावजूद बाजार में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 66 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

    November 7, 2026

    CG News : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी गई शराब’ हर टेबल के नीचे मिलीं बोतलें, मचा हड़कंप

    November 7, 2026

    CG Railway News : छत्तीसगढ़ के इस रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेंगी ट्रेनें

    November 7, 2026

    रावण दहन के बाद मची अफरा-तफरी, अंधेरे में युवक की गर्दन पर किया वार

    November 7, 2026

    CBSE Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE ने जारी किया 2027 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल’ देखें परीक्षा कार्यक्रम

    November 7, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में 30 कार्य दिवस के भीतर होगा लाइसेंस रिन्यूअल, जानिए सरकार का नया आदेश

    November 7, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    Dhanteras 2026 : सोना महंगा होने के बावजूद बाजार में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 66 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

    November 7, 2026

    CG News : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी गई शराब’ हर टेबल के नीचे मिलीं बोतलें, मचा हड़कंप

    November 7, 2026

    CG Railway News : छत्तीसगढ़ के इस रेलखंड पर शुरू हुई ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, 32 नए सिग्नल से बढ़ेंगी ट्रेनें

    November 7, 2026

    रावण दहन के बाद मची अफरा-तफरी, अंधेरे में युवक की गर्दन पर किया वार

    November 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.