Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में तुलसी से भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें, घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
    Featured

    Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में तुलसी से भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें, घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    News EditorBy News EditorApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Vaishakh Month 2025: वैशाख महीने के दौरान भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दौरान भगवान विष्णु की माधव नाम से पूजा की जाती है। वैशाख महीने का एक नाम माधव मास भी है। स्कन्द पुराण के वैष्णव खण्ड में भी आया है- न माधवसमो मासो न कृतेन युगं समम्। न च वेदसमं शास्त्रं न तीर्थं गंगया समम्।। अर्थात् माधवमास, यानि वैशाख महीने के समान कोई महीना नहीं है, सतयुग के समान कोई युग नहीं है, वेदों के समान कोई शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। लिहाजा माधव मास का बड़ा ही महत्व है। इस महीने के दौरान ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का नित्य ही कम से कम 11 बार जप करना चाहिए।

    वैशाख माह में तुलसी पूजा का महत्व

    वैशाख महीने के दौरान किये जाने वाले कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण है तुलसीपत्र से श्री विष्णु की पूजा। पूरे वैशाख महीने में तुलसी की पत्तियों से भगवान विष्णु का पूजन किया जाना चाहिए। इससे व्यक्ति को करियर में तरक्की के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। इसके अलावा उस व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। तुलसी पूजन के साथ ही इस दौरान घर आंगन में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ

    होता है। इस दौरान घर, मन्दिर या कार्यस्थल पर तुलसी का पौधा लगाने से और उचित प्रकार से पौधे की देखभाल करने से व्यक्ति की सफलता सुनिश्चित होती है।

    वैशाख मास में स्नान-दान का महत्व

    वैशाख या माधव मास के दौरान जप, तप, हवन के अलावा स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। इस दौरान जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से जप, तप, हवन, स्नान, दान आदि शुभ कार्य करता है, उसका अक्षय फल उस व्यक्ति को प्राप्त होता है। जिस प्रकार कार्तिक महीने के दौरान सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद भगवान की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार वैशाख महीने के दौरान भी सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है यानी उसे जीवन में तरक्की ही तरक्की मिलती है।

    वैशाख में जरूर करें इस चीज का दान

    वैशाख महीने के दौरान घट दान यानी मिट्टी का घड़ा दान करने का भी विधान है। इस दौरान अगर आप किसी मंदिर में, बाग-बगीचे में, स्कूल में या किसी सार्वजनिक स्थान पर पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखेंगे, तो आपको बहुत ही पुण्य फल प्राप्त होंगे। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.