जांजगीर-चांपा 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे जिला ऑडिटोरियम जांजगीर में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिले के हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी में वर्ष 2024-25 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं व वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित बालिकाओं तथा भारत स्काउट एवं गाइड्स छ.ग. अंतर्गत राज्यपाल, राष्ट्रपति गाइड के लिये चयनित बालिकाओं एवं ‘‘सेल्फी-विथ-डॉटर’’ के सर्वश्रेष्ठ फोटो (सेल्फी) पोस्ट करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




