Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वरुण गांधी के खिलाफ गए उनके ही बयान…और कट गया टिकट! अब मुश्किल में सियासी भविष्य
    Chhattisgarh

    वरुण गांधी के खिलाफ गए उनके ही बयान…और कट गया टिकट! अब मुश्किल में सियासी भविष्य

    News EditorBy News EditorMarch 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को अपने 111 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की। इस लिस्ट में पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को उतारा गया है। हालांकि पार्टी ने सुल्तानपुर से वरुण की मां मेनका गांधी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वरुण गांधी पिछले कुछ सालों से पार्टी के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे थे जिसके बाद उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। रविवार को आई बीजेपी की लिस्ट ने टिकट कटने के कयासों पर मुहर भी लगा दी।

    कभी बीजेपी के उभरते सितारे थे वरुण गांधी

    बहुत ज्यादा वक्त नहीं बीता जब वरुण गांधी को बीजेपी का उभरता सितारा माना जाता था, और लोग उनमें उनके पिता संजय गांधी का अक्स देखते थे। यहां तक कि 2017 यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद उनका नाम संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर भी उछाला गया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ इस मामले में सबसे बीस साबित हुए। इससे पहले 2013 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था और पश्चिम बंगाल का प्रभार भी सौंपा गया, लेकिन संगठन के कामों में उनकी कोई खास रुचि नहीं दिखी। 2014 में उन्हें सुल्तानपुर से लोकसभा का टिकट मिला और उन्होंने जीत भी दर्ज की,लेकिन जल्द ही उनका रुख पार्टी के विपरीत नजर आने लगा था।

    जब पोस्टरों और सोशल मीडिया में छाए थे वरुण

    2016 में प्रयागराज में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की तस्वीरों के साथ वरुण गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बन गए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ऐसे कैंपेन चलाए जा रहे थे जिनमें वरुण गांधी को उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। बीजेपी जैसी पार्टी में, जहां संगठन के फैसले पर ज्यादा जोर दिया जाता है, इस तरह की चीजों ने हलचल पैदा कर दी। वरुण गांधी भी उस समय अपने बयानों की वजह से लगातार खबरों में बने हुए थे और कई बार उनके बयान पार्टी के खिलाफ जाते नजर आ रहे थे।

    वरुण गांधी के खिलाफ गए उनके ही बयान!

    धीरे-धीरे ऐसा भी वक्त आया जब बीजेपी के नेता वरुण गांधी अपनी पार्टी पर विरोधियों से भी ज्यादा करारे प्रहार करते नजर आए। कोरोना वायरस महामारी के मैनेजमेंट को लेकर वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद 2020 में केंद्र के 3 कृषि कानूनों पर भी वरुण गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ नजर आए थे। बाद में उन कानूनों को सरकार ने वापस ले लिया था। इसके बाद वरुण रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दों पर लगातार अपनी ही सरकार को घेरते रहे। सितंबर 2023 में अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद वरुण ने इसे ‘एक नाम के खिलाफ नाराजगी’ करार दिया था।

    वरुण के सियासी भविष्य को लेकर अटकलें

    अब वरुण गांधी के सियासी भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। कभी-कभी उनके कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के साथ जाने की चर्चा भी चली है, लेकिन अभी तक ये बातें सिर्फ कयास ही साबित हुई हैं। तमाम सियासी पंडित भी अभी यह बताने की हालत में नहीं लगते कि आखिर वरुण गांधी का आगे का रुख क्या होगा। फिलहाल इतना तो तय है कि वरुण गांधी इस बार बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनावों में ताल नहीं ठोकने वाले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026

    CG Government Jobs: पटवारी से प्यून तक बदलेगा भर्ती सिस्टम, कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

    October 5, 2026

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, दिन में तेज धूप करेगी परेशान; रात में बढ़ेगी ठंडक

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.