बहुत ही प्यारा सांग ! गायक डॉक्टर बृजमोहन जागृति शिशु रोग विशेषज्ञ शासकीय बिसाहूदास महंत चिकित्सालय चांपा के साथ-साथ समाजसेवी, कवि और श्रेष्ठ गीतकार भी हैं

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । डॉ बृजमोहन जागृति जी की इन पंक्तियों में लगता हैं एक गहरी भावना और आपके प्रति प्रेम की अभिव्यक्ति छिपी हुई हैं । यह कविता उन लोगों के लिए हैं जो कि हमें प्यार करते हैं और जिनके बिना हम अधूरे हैं ।

डॉ बृजमोहन जागृति शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ गायक और छुपे रुस्तम कवि भी हैं ।

साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि डॉक्टर बृजमोहन जागृति और उनकी अर्द्धांगिनी डां श्रीमति धनेश्वरी जागृति बहनजी दोनों मेरे अच्छे मित्र हैं । वे जांजगीर-चांपा जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश में प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ हैं । उन्हें नवजात शिशु के जन्म और बड़े होने के देखभाल कैसे होने चाहिए इस विषय में गहरा अनुभव हैं वो माता-पिता को परामर्श देते रहते हैं । नवजात शिशु जब घर के आंगन में कदम रखता हैं तो आंगन की बगिया खिल उठती हैं , परंतु इसी खुशी के बीच मां के अंदर एक डर बना रहता हैं कि नवजात शिशु की देखभाल कैसे करें, क्योंकि गर्भ धारण के बाद बाहर निकलने पर शिशु इतना छोटा और नाजुक होता हैं कि सिर्फ एक मां ही नहीं बल्कि घर-परिवार के अन्य सदस्य भी चिंताग्रस्त रहते हैं ऐसे में परामर्श के लिए शिशु चिकित्सक के पास जाते हैं। डॉ बृजमोहन जागृति इस संबंध में बड़े ही इत्मीनान से मार्गदर्शन करते हैं। सफल चिकित्सक के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली गायक और छुपे रुस्तम कवि भी हैं , जिन्होंने अपने गीतों और कविताओं में जीवन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्त किया हैं । वे एक शिशु रोग विशेषज्ञ के रुप में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए काम करते हैं । वास्तव में उनकी कविता और गीत हमें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की याद दिलाते हैं और हमें प्रेम, स्नेह और सामाजिक ज़िम्मेदारी के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करते हैं ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -