Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को पितृ शोक
    Chhattisgarh

    अत्यंत दु:खद ! विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल को पितृ शोक

    News EditorBy News EditorMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    न्यूज़ जांजगीर-चांपा । अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित नागरिक स्मृति शेष रोशनलाल अग्रवाल का निधन दिनांक 03 मार्च 2025 सोमवार को हो गया हैं । स्नेहिल , मिलनसार तथा धर्मपरायण व्यक्ति के निधन पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा प्रेस क्लब चांपा ने शोक जताया हैं ।

    प्रेस क्लब चांपा ने डागा कालोनी स्थित अग्रवाल निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात और शोक-संवेदना व्यक्त किया गया हैं ।

    प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा , पूर्व अध्यक्ष शैलेश शर्मा,कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, डॉ राम खिलावन यादव, विशेष प्रतिनिधि शशिभूषण सोनी तथा डॉ रविन्द्र द्विवेदी ने बरपाली चौक डागा कालोनी के पास स्थित अग्रवाल निवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर शोक-संवेदना व्यक्त किया । शोकपत्र का वाचन डॉक्टर रविंद्र कुमार द्विवेदी ने किया । वह इस प्रकार हैं –

    श्रीयुत विजय अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल जी ,चांपा

    दिनांक 03 मार्च 2025 को सायंकाल आपके पूज्य पिताजी रोशनलाल अग्रवाल के असामायिक निधन से हम-सब स्तब्ध हैं ,जिनका अंतिम संस्कार 04 मार्च, 2025 को लछनपुर चौक के पास मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया । यह हमारे और आपके परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति हैं । आपके पूज्य पिताजी रोशनलाल जी का सहज-सरल एवं उदात्त व्यक्तित्व हमारे और आपके पथ को सदा आलोकित करता रहेगा तथा उनका आशीर्वाद हम सभी के साथ बना रहेगा । परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना हैं कि वह आपके शोक-संतृप्त परिवार को इस वज्राघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। दिवंगत आत्मा को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित ।

    हम हैं आपके ‌अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता एवं सदस्य गण , पंजीकृत प्रेस क्लब चांपा ।

    सहृदय प्रेस क्लब चांपा संरक्षक भृगुनंदन शर्मा , अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा , सचिव मूलचंद गुप्ता , कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी , डॉ रविंद्र कुमार द्विवेदी तथा शशिभूषण सोनी ने धार्मिक आस्था रखने वाले स्मृति-शेष रोशनलाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर घर-परिवार और समाज के लिए उनके अनुकरणीय कार्य का स्मरण किया ।

    स्मृति शेष रोशनलाल अग्रवाल निवास डागा कालोनी चांपा धार्मिक आस्था और विश्वास से परिपूर्ण सभी बच्चों का रखते थे ।

    प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा सहित मित्रों ने परिजनों से भेंटकर संवेदना प्रकट की ।

    जिसके हाड़-मांस और अस्थि-मज्जा से हम बने हैं वो हमारे पूज्य पिताजी रोशनलाल हमको छोड़कर चली गई हैं – विजय और अजय अग्रवाल ।

    विजय कुमार अग्रवाल तथा अजय अग्रवाल ने भाव-विह्वल होकर कहा कि ‘ जिसके हाड़-मांस और अस्थि-मज्जा से हम-सब बने हुए हैं आज़ वो भी हमें छोड़कर चले गए हैं । हमारे पूज्य पिताजी रोशनलाल अग्रवाल अब इस दुनिया में नही हैं ! ‘ शोकाकुल वातावरण में प्रेस क्लब चांपा ने परिवार जनों को ढ़ाढस बंधाया और शोकाकुल परिवार के सभी सदस्यों से मुलाक़ात कर यादगार पल की फोटो लिया । इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण प्रसाद चंदेल, विधायक व्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, रामवल्वभ सोनी, संतोष सोनी, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर सहित वार्ड पार्षद व बड़ी संख्या में स्नेहिल लोग सहभागी बने । दुःख की इस बेला में शामिल होने पर विजय और अजय अग्रवाल परिवार ने भी प्रेस क्लब चांपा के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध

    April 20, 2026

    लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार

    April 20, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं

    April 20, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

    April 20, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी

    April 20, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध

    April 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.