कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के खुटरीगढ़ में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चंदनपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक नशे की हालत में था और अत्यधिक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटना का शिकार हो गया।