बलौदाबाजार. वन मंडल बलौदाबाजार अर्जुनी परिक्षेत्र के कुशगढ मे आज हाथी के हमले से खेत मंे काम कर रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है, जिसे वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए रायपुर भेजा है.घटना की जानकारी देते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया, आज लगभग 10.30 बजे सूचना मिली कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में खेत मे कार्य कर रहे गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है. सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



