Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाएं ग्रामीण : विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम
    Chhattisgarh

    जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाएं ग्रामीण : विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम

    News EditorBy News EditorSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 13 सितम्बर 2024/ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज पाली ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम सपलवा में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने ग्रामीणों से कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों में आकर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदाय की जाती है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय अनुदान, सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया जाता है।
    सपलवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से उपस्थित ग्रामीणों के बीच जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। शिविर में कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 250 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदन मांग तथा शिकायत संबंधी होने की वजह से आवेदन पर परीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    शिविर में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को दो नग 03 हॉर्स पॉवर के पंप, मत्स्य विभाग द्वारा स्वसहायता समूह को आईस बॉक्स एवं जाल, महिला बाल विकास विभाग द्वारा शिशुवती माताओं को 08 सुपोषण टोकरी का वितरण किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मांग करने वाले 10 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। खाद्य विभाग के द्वारा 12 राशनकार्ड तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 05 आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया।
    शिविर में उपस्थित क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया है। ग्रामीण इस शिविर का लाभ जरूर उठाएं। यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही अपनी समस्याओं का निराकरण भी संबंधित अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं।
    अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी ने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्या के तत्काल निराकरण हेतु पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सपलवा में आज जिले का जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में आमजनो द्वारा शिकायत और मांग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग संबंधी आवेदन क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं। आवेदन एवं मांगों पर नियमानुसार परीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, जनपद सीईओ श्री भूपेन्द्र सोनवानी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    /मनोज/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026

    CG Sand Royalty Scam : रेत रॉयल्टी घोटाले की फाइल गायब होने से बढ़ी हलचल, वर्षों पुराने मामले में फिर तेज हुई जांच की मांग

    August 1, 2026

    दीपका यूनियन बैंक सेंधमारी केस में बड़ी सफलता, रोहतक से पकड़े गए दो आरोपी

    August 1, 2026

    कोरबा जन सुविधा केन्द्र संचालक वेलफेयर सोसायटी का गठन, जन सुविधा केन्द्र संचालकों को मिलेगा एक संगठित मंच

    August 1, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में हाथी का खूनी हमला, 53 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर मौत; इलाके में दहशत

    August 1, 2026

    CG News : सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश

    August 1, 2026

    CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल

    August 1, 2026

    CG Sand Royalty Scam : रेत रॉयल्टी घोटाले की फाइल गायब होने से बढ़ी हलचल, वर्षों पुराने मामले में फिर तेज हुई जांच की मांग

    August 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.