Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सीएम के पैतृक आवास पर किया हमला
    Chhattisgarh

    मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सीएम के पैतृक आवास पर किया हमला

    News EditorBy News EditorSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। सरकार ने दावा किया था कि धीरे-धीरे राज्य में शांति स्थापित हो रही है लेकिन गुरूवार को इंफाल में सभी दावे हवा हो गए। यहां सुरक्षा प्रतिबंधों और कर्फ्यू के बावजूद भीड़ ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इस हमले को नाकाम कर दिया। हमले के वक्त सीएम एन बीरेन सिंह अपने सरकारी आवास में थे।

    इस हमले के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “इंफाल के हिंगांग इलाके में मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने का प्रयास किया गया था। लेकिन सुरक्षा बलों ने भीड़ को घर से लगभग 100-150 मीटर दूर रोक दिया। उन्होंने बताया कि इस घर में कोई नहीं रहता है लेकिन इसके बाद भी यहां हर वक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

    पुलिस अधिकारी ने कहा, “दो समूह के लोग अलग-अलग दिशाओं से आए और सीएम के पैतृक आवास के पास पहुंचे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।” भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आरएएफ और राज्य पुलिस कर्मियों द्वारा कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की दृश्यता कम करने के लिए पूरे क्षेत्र में बिजली कनेक्शन बंद कर दिया। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आवास की सुरक्षा और भी बढ़ा दी है। वहीं हमला नाकाम होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पास की सड़क के बीचों-बीच टायर भी जलाये।

    पूरा राज्य अशांत क्षेत्र घोषित 

    वहीं बुधवार को सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर पूरे राज्य को “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया। विवरण के अनुसार, 19 विशिष्ट पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य को सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) के तहत “अशांत क्षेत्र” घोषित किया गया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों की राय है कि “विभिन्न चरमपंथी/विद्रोही समूहों की हिंसक गतिविधियों के कारण पूरे मणिपुर राज्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों के उपयोग की आवश्यकता है।”

    अधिसूचना में आगे कहा गया है कि “राज्य में छह महीने से समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति और राज्य मशीनरी की क्षमता को देखते हुए, राज्य सरकार ने वर्तमान अशांत क्षेत्र की स्थिति पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है” … । बाहर किए गए 19 पुलिस स्टेशन क्षेत्र इम्फाल, लाम्फेल, सिटी, सिंगजामेई, सेकमाई, लैमसांग, पाटसोई, वांगोई, पोरोम्पैट, हेइंगांग, लामलाई, इरिलबंग, लीमाखोंग, थौबल, बिष्णुपुर, नामबोल, मोइरंग, काकचिंग और जिरीबाम के अंतर्गत आते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

    October 5, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    कोरबा में न्यू दिल्ली स्वीट्स का फूड लाइसेंस निलंबित, स्वच्छता में मिलीं कमियां

    October 5, 2026

    CG ACB Trap : भ्रष्टाचार पर ACB का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला; इलाज के दौरान मौत

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.