Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विराट कोहली बाहर, रोहित शर्मा फ्लॉप, फिर भी टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर
    Chhattisgarh

    विराट कोहली बाहर, रोहित शर्मा फ्लॉप, फिर भी टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर

    News EditorBy News EditorFebruary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Team India: विराट कोहली घुटने में दर्द के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप प्रदर्शन लगातार जारी है। चैंपियंस ट्रॉफी करीब है, इसी दौरान टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जो काफी राहत देगी। हालांकि वनडे सीरीज के अभी दो मैच बाकी हैं। रोहित और कोहली के लिए इसमें फार्म में वापसी करना कोई मुश्किल काम नहीं है।

    रोहित और कोहली के अलावा ​बाकी खिलाड़ी भी निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी 

    पिछले लंबे अर्से से देखने में आ रहा है कि टीम इंडिया की जीत की ​जिम्मेदारी रोहित शर्मा और विराट कोहली के ही कंधों पर हुआ करती थी। इन दोनों में से एक भी चल गया तो टीम जीत दर्ज करती थी और अगर नहीं चले तो फिर डिब्बा गोल रहता था, लेकिन अब लगता है कि बात इससे आगे निकल चुकी है। विराट कोहली खेलें ना खेलें, रोहित शर्मा फार्म से जूझ रहे हों, लेकिन टीम इंडिया जीत दर्ज कर रही है। बाकी खिलाड़ियों ने अब अपनी जिम्मेदारी समझना शुरू कर दिया है।

    शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दिखाया शानदार टेंम्परामेंट 

    खास तौर पर शुभमन गिल ने जिस तरह से धीर गंभीर पारी खेली, वो काबिलेतारीफ रही। टी20 और वनडे में क्रिकेट में कितना फर्क होता है, ये बात अब शुभमन गिल समझने लगे हैं, इसलिए उनकी एक अच्छी पारी आई। आखिरी के वक्त में ऐसा लगा कि जैसे शुभमन गिल अपना शतक पूरा करन चाहते हैं, जो पूरा नहीं हो पाया। लेकिन अगर वे आराम से बल्लेबाजी करते रहते तो उनके पास नाबाद जाने का भी पूरा मौका था। श्रेयस अय्यर ने बीच में आकर जो आक्रामक बल्लेबाजी की, वो भी कभी कभी जरूरी होती है। खास बात ये रही कि अक्षर पटेल एक बल्लेबाज की तरह खेलते हुए दिखाई दिए।

    अक्षर पटेल ने भी बल्लेबाजी में दिखाए कमाल के हाथ 

    शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने जो किया, उसकी उम्मीद तो की भी जा रही थी, लेकिन अक्षर पटेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 47 बॉल पर 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 चौके और एक छक्का उनके बल्ले से आया। केएल राहुल जरूर नाकाम रहे, लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा ही दिया। अब सोचिए, जब टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी ऐसा खेल दिखा रहे हों और साथ ही कोहली रोहित का फार्म आ जाए तो फिर कौन सी टीम भारत के आगे टिक पाएगी। ये संकेत इस सीरीज के लिए तो अच्छे हैं ही, साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की टीम इंडिया की दावेदारी को और मजबूत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ कैबिनेट ने तीन IPS अफसरों को दी राहत, फिर मिलेगा पुराना पद

    April 29, 2026

    CG BREAKING : बाइक निकालने के विवाद में चली लाठियां, तीन लोगों के सिर फूटे

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Employees Transfer Ban in CG : सरकार का सख्त आदेश’ जनगणना 2027 तक नहीं होंगे तबादले, सभी विभागों को निर्देश

    April 29, 2026

    थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    April 29, 2026

    CG BREAKING : 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपर्स की सूची जारी

    April 29, 2026

    CG Board Paper Leak : : पेपर लीक में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की तैयारी, जांच कमेटी गठित

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.