Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वर्चुअल शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ! अटल जी का लोक मंगल भाव सुशासन दिवस के रुप में मना
    Chhattisgarh

    वर्चुअल शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ! अटल जी का लोक मंगल भाव सुशासन दिवस के रुप में मना

    News EditorBy News EditorDecember 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    न्यूज़ चांपा । अटल जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद चांपा के स्वामी विवेकानंद उद्यान में अटल परिसर निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा , माननीया श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा, माननीय व्यास कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ ।

    समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित तथा बाजपेयी जी के माल्यार्पण कर ।

    समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के तेल चित्र पर माल्यार्पण से हुई । नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री भोला सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथियों का सम्मान किया । पार्षद श्रीमती आराधना श्रीवास एवं श्रीमती सुनयना बरेठ ने अतिथियों को कौसेय वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया ।

    अटल बिहारी बाजपेयी ना केवल एक उत्कृष्ट राजनेता थे बल्कि एक महान कवि और दूरदर्शी नेता थे – व्यास नारायण कश्यप विधायक ।

    विधायक व्यास कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी न केवल एक उत्कृष्ट राजनेता थे, बल्कि एक महान कवि और दूरदर्शी नेता भी थे । वे सभी दलों को सम्मान देते थे उन्होंने अपने कर्म पथ से भारत को विश्व पटल पर स्थापित किया । सन 1985 में भालेराय मैदान चांपा में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में उनसे प्रत्यक्ष रूप से मिलने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ था ।आज उनकी 100 वीं जयंती पर मैं नमन करता हूं । उन्होंने पालिका प्रशासन को इस आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया ।

    नगर पालिका प्रशासन की ओर से भोला सिंह ठाकुर ने आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।

    इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद चांपा के सीएमओ भोला सिंह ठाकुर ने अटल परिसर निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण बड़े पर्दे पर किया गया , जिसे उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा ।

    अटल परिसर निर्माण के पूर्व भूमिपूजन किया गया ।

    विवेकानंद उद्यान परिसर, मिलैट कैफे के नजदीक स्थल पर पहुंचकर नपाध्यक्ष जय थवाईत,कमललाल देवांगन, पुरुषोत्तम शर्मा, आशुतोष गोपाल, शशिभूषण सोनी,गणेश श्रीवास, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमति शांति सोनी सहित अन्यान्न्य लोगों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया ।

    भारतीय संस्कृति का सौंदर्य ही में शासन का सुशासन : शशिभूषण सोनी ।

    ,पूर्व सहायक प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा चांपा दैनिक समाचार-पत्रों से सम्बद्ध शशिभूषण सोनी ने बताया कि बाजपेयी जी की 100 वीं जयंती को छत्तीसगढ़ शासन ने सुशासन दिवस के रुप में समर्पित कर 166 नगर निकायों में समारोह पूर्वक मनाया। शासन में सुशासन का भाव भारतीय संस्कृति की विशेषता हैं । सुशासन अर्थात् लोक मंगल की कामना से किया जाने वाला शुभ काम ! छः की विष्णु देव साय की सरकार लोक कल्याण के लिए कार्य-योजना बनाकर कार्य कर रही हैं । सोनी जी ने बताया कि भारतीय संस्कृति का सौंदर्य ही हैं कि छत्तीसगढ़ शासन ने सुशासन की प्राथमिकता प्रदान किया । अटल बिहारी बाजपेयी जी का लोक मंगल का शुभ भाव सदा याद किए जाते रहेंगे ।

    अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल सहभागी ।

    इस अवसर पर आयोजित समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष जय कुमार थवाईत, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके कार्तिकेश्वर स्वर्णकार , उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सलीम मेमन, हाथ करधा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमललाल देवांगन , भाजपा नेता ग्यारसी मोदी, वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष सोनी, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष राजन गुप्ता , बेटी-बचाओ तथा बेटी-पढ़ाओं की चांपा नगर सह-संयोजिका तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय बहनजी , मीडिया प्रभारी डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति, अन्नपूर्णा सोनी, रजनी-सिद्धनाथ सोनी , भाजपा महामंत्री पार्षद दल के नेता पुरुषोत्तम शर्मा , पार्षद श्रीमति अनुराधा-गणेश श्रीवास,जया गोपाल, सुनयना बरेठ,टीकम कंसारी, संतोष जब्बल,इंजीनियर सुनील तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा चांपा मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी,नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकारगण, एवं भारी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिक गण महिलाएं उपस्थित थे ।
    कार्यक्रम का सफ़ल संचालन शिक्षक एवं साहित्यकार डॉक्टर रविंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर प्रसाद सोनी ने बारी-बारी से किया । कार्यक्रम के अंत में भाजपा महामंत्री, पार्षद दल के नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी अतिथियों, नागरिकों और कर्मचारियों प्रेस जगत ,कलमकार ,पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026

    CG BREAKING NEWS : पोला उत्सव में जा रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

    September 11, 2026

    CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ने छोड़ा BJP का साथ, कांग्रेस में हुए शामिल

    September 11, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Tribal Land : जमीन रजिस्ट्री कराने वालों के लिए जरूरी खबर, आदिवासी भूमि के कागजात अब होंगे बारीकी से जांच

    September 11, 2026

    CG Crime News : कार से टक्कर के बाद विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक की पिटाई कर चेन लूटे आरोपी

    September 11, 2026

    नशे में रेसिंग! तेज रफ्तार बोलेरो मंदिर की बाउंड्री वॉल से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

    September 11, 2026

    CG NEWS : इंद्रावती भवन की लिफ्ट अचानक हुई बंद, 8 अधिकारी-कर्मचारी अंदर फंसे’ 30 मिनट बाद निकले बाहर

    September 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.