Saturday, February 14, 2026

Vivah Panchami 2024: 6 दिसंबर को मनाई जाएगी विवाह पंचमी, भगवान राम और माता सीता को जरूर लगाएं ये भोग, दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास

Vivah Panchami 2024: 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और माता सीता की विवाह की वर्षगांठ मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो पावन दिन था जब प्रभु श्रीराम और मां जानकी विवाह के बंधन में बंधे थे। कहते हैं कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा अर्चना करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं किसी कारण जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है वो लोग विवाह पंचमी के दिन सच्चे मन से भगवान राम और माता सीता की आराधना करें। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही विवाह पंचमी के दिन इन खास चीजों का भोग लगाने से दांपत्य जीवन में सदैव मिठास बनी रहती है।

पंचामृत

भगवान राम और माता सीता विष्णु जी और मां लक्ष्मी के अवतार माने जाते हैं। भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अति प्रिय है। तो ऐसे में विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और मां सीता को पंचामृत जरूर अर्पित करें। पंचामृत दूध, दही, चीनी, शहद और घी को मिलाकर बनाया जाता है। कहते हैं कि पंचामृत का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

फल

विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता क बैर, केला, सीताफल आदि फलों का भोग लगाएं। इन चीजों का भोग लगाने से प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

खीर

भगवान राम को खीर बेहद ही पसंद है। तो विवाह पंचमी के दिन मां जानकी और राम जी को खीर का भोग अवश्य लगाएं। खीर का भोग लगाने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं और वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है।

केसर भात

विवाह पंचमी के दिन कौशल्या नंदन और मां जानकी को केसर भात का भोग लगाने से पति-पत्नी के जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति और संपन्नता बनी रहती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -