Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
    Chhattisgarh

    हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    News EditorBy News EditorJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 18 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 17 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्वीप सहायक नोडल श्री अनिल रात्रे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
    श्री रात्रे ने कहा कि आपका मत बहूमूल्य है। देश में लोकतंत्र के निर्माण में युवा वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मतदाता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जिससे युवा वर्ग चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। युवाओं के मत देने से ही राष्ट्र में लोकतंत्र मजबूत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को निष्पक्ष मतदाता बनने के लिए उनका जागरूक होना आवश्यक है। चुनाव में किसी बहकावे, भय एवं प्रलोभन में आकर मतदान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस हेतु सभी युवा अपने मत की उपयोगिता को समझते हुए मतदान करें।
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की विभिन्न प्रारूप, मतदान करने की सही उम्र एवं योग्यता एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में युवा वर्ग की सहभागिता के संबंध में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की। श्री रात्रे ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए बच्चों, पालकों, संकुल समन्वयकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026

    IAS Controversy : बृजमोहन-आईएएस विवाद में नया ट्विस्ट’ पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर रखी अपनी बात

    August 9, 2026

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.