Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Chhattisgarh

    विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    News EditorBy News EditorMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 02 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
    इसी श्रृंखला में जनपद पंचायत पाली के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा ग्राम पंचायत डोंगानाला में विषेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय की बस्ती में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बिरहोर समुदाय के व्यक्तियों सहित ग्रामीणों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोंड़ी में श्री भूपेन्द्र सोनवानी सीईओ जनपद पंचायत पाली ने 20 ग्राम पंचायत के एनआरएलएम कैडर की मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक ली, जिसमे शत प्रतिशत मतदान के संबन्ध में बताया गया तथा ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
    जनपद पंचायत कटघोरा के अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मतदाता जागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अनिवार्य मतदान की शपथ लेकर मतदान जागरूकता रैली निकाली गई तथा नागरिकों को लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत मोहनपुर में ग्रामीण महिला-पुरूषों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी के द्वारा मतदान करने का संदेश दिया।
    विगत दिवस स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एसईसीएल केन्द्रीय चिकित्सालय कोरबा के डॉक्टर एवं कर्मचारियों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सृष्टि महिला समिति एसईसीएल कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता पंड्या एवं सदस्यांे द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की सपथ ली।
    इसी प्रकार जनपद पंचायत करतला में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोटमेर, चांपा, चोरभट्टी, कलगामार, तुमान, जामपानी, लबेद, साजापानी, सुपातराई एवं मदवानी में शत-प्रतिशत मतदान की षपथ दिलाई तथा मतदान जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। जिसमे जनपद सीईओ, एसबीएम बीसी, एनआरएलएम के बीपीएम, पीओ मनरेगा, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक गण, स्कूल के बच्चे एवं स्वसहायता समूह की महिला एवं केडर भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026

    * शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    August 18, 2026

    * ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.