Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Chhattisgarh

    एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    News EditorBy News EditorMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनटीपीसी कोरबा । 01 मई, 2024 को एनटीपीसी कोरबा के प्लांट परिसर में स्वीप टीम तथा एनटीपीसी कोरबा ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत, सीईओ ज़िला पंचायत, संबित मिश्रा, आयुक्त नगर निगम, सुश्री प्रतिष्ठा मामगाई तथा जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    परियोजना प्रमुख श्री सरित माहेश्वरी ने कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया जिससे वे अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत ने समस्त उपस्थितजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई ।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सरित माहेश्वरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान से ही देश की दशा और दिशा बदलेगी । हम सभी को बढ़चढ़ कर मतदान करना है इसके लिए भारत सरकार ने आपको उस दिन का अवकाश भी दिया है ताकि आप अपने मत का प्रयोग अवश्य करें ।

    इस कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के सभी कर्मचारियों, सीआईएसएफ, ठेकेदारों, संविदा श्रमिकों और यूनियन एंड असोशिएशन के काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी रही । इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के पाँच आदर्श मतदान केंद्रो पर सभी मतधारियों को अपना मत देने के लिए जागरूक किया गया।

    “मतदान लोकतंत्र की ऊर्जा है,” यह कहते हुए कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत ने इस अवसर कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सभी पात्र नागरिकों को मतदान करने और चुनाव के दौरान निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संविधान में निहित अधिकारों का पालन करते हुए, सभी लोग अपना वोट डालें तथा भारत के मजबूत लोकतंत्र के निर्माण करने की अपील की।

    एनटीपीसी कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों, जो नागरिक और मतदाता हैं, को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि चुनावी प्रक्रियाओं में उनकी जागरूकता और भागीदारी बढ़ाई जा सके। आयुक्त नगर निगम, सुश्री प्रतिष्ठा मामगाई ने भी सभी उपस्थितजनों से मतदान हेतु अपील किया ।

    इसी सत्र में सीईओ ज़िला पंचायत, संबित मिश्रा ने “voting turnout percentage” को बढ़ाने का भी लक्ष्य रखते हुए सबको मतदान करने का अपील किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026

    * शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    August 18, 2026

    * ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.