Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Voter list update: वोटर लिस्ट अपडेटेशन 2025: दस्तावेज़ केवल 6% मतदाताओं से मांगे जाएंगे
    Chhattisgarh

    Voter list update: वोटर लिस्ट अपडेटेशन 2025: दस्तावेज़ केवल 6% मतदाताओं से मांगे जाएंगे

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Voter list update
    Voter list update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Voter list update रायपुर| प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने की बड़ी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे के तहत अब छत्तीसगढ़ में बिहार की तर्ज पर हर घर जाकर मतदाता सत्यापन किया जाएगा। इस एक महीने चलने वाले अभियान में नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, पुराने डेटा की जांच होगी और जिन मतदाताओं की जानकारी गलत या अधूरी होगी, उनका सुधार किया जाएगा।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह विशेष सर्वेक्षण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता अपने नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार 8 जनवरी 2026 तक करा सकेंगे। संशोधनों और आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

    भाजपा ने साधा निशाना: राहुल ‘नेपो किड’, तेजस्वी ‘छोटा नेपो किड’

    केवल 5-6% मतदाताओं से मांगे जाएंगे दस्तावेज

    सीईओ ने बताया कि मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं से ही दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता होगी। बाकी 90 से 94 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा पहले से उपलब्ध है, जिसे डिजिटल रूप से सत्यापित किया जा सकेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 के SIR रिकॉर्ड में पहले से मौजूद है, उन्हें दोबारा दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। मतदाता किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    लम्बे समय से फरार चले रहे स्थायी वारंटी आरोपी सुरेश कुमार दुबे साकिन -ग्राम नुनेरा थाना-पाली कोरबा को गिरफ्तार किया गया

    71% मतदाताओं का मिलान पूरा, शेष दिसंबर तक होगा समाप्त

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 71 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान कार्य पूरा हो चुका है। एन्यूमरेशन फेज पूरा होने तक यह प्रतिशत 94 से 95 तक पहुंच जाएगा।उन्होंने बताया कि 2003 के बाद कई मतदाता स्थानांतरित हुए हैं, विशेष रूप से विवाहित महिलाएं, जिनका अब नए मतदान केंद्रों से मिलान किया जा रहा है।

    ‘कॉल रिक्वेस्ट’ फीचर से होगी मतदाताओं की सहायता

    इस बार बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) को नई तकनीकी सुविधा दी गई है। अब वे ‘कॉल रिक्वेस्ट’ फीचर के माध्यम से सीधे मतदाताओं से संवाद कर सकेंगे। इससे वोटर वेरिफिकेशन में आने वाली दिक्कतों का समाधान घर बैठे ही किया जा सकेगा।सीईओ ने सभी राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके बूथ स्तर एजेंट (BLA) भी बीएलओ की टीम को सहयोग करें ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों को जोड़ा जा सके और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026

    चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    November 23, 2026

    * डायल-112 वाहन में टक्कर मार हमला एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 07 आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    November 23, 2026

    वजन त्यौहार के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    November 23, 2026

    सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

    November 23, 2026

    क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

    November 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.