Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न
    Chhattisgarh

    नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

    News EditorBy News EditorJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 1 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 05 पदों तथा पार्षद के 71 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31928 मतदाताओं में से 27006 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद सदस्य के 10, सरपंच के 34, तथा वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 274 मतदान केन्द्रों में कुल 102797 मतदाताओं में से 79968 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय निकायों में मतदान हेतु अंतिम समय सांय 5.00 बजे तक तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान समय प्रातः सांय 3.00 बजे तक निर्धारित था। जिला निर्वाचन अधिकारीयों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगरीय निकाय में 84.58 प्रतिशत तथा त्रि-स्तरीय पंचायत में 78.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    नगरीय निकायों के निर्वाचन ई0व्ही0एम0 के माध्यम से कराए गये है। मॉकपोल के दौरान नगर पंचायत बाम्हनीडिह मे एक ई0व्ही0एम0 बदला गया है। मतदान पश्चात उपयोग में लाये गए ई0व्ही0एम0 को स्ट्रांग रूम में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है द्य

    नगरीय निकायों के मतो की गणना दिनांक 04-06-2026 को निर्धारित 13 मतगणना स्थल पर की जावेगी, जिसके लिए 395 अधिकारियों / कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई है।

    त्रि-स्तरीय पंचायतों के मतदान, मतपेटी के माध्यम से कराए गये है। त्रि-स्तरीय पंचायतों मे मतदान पश्चात् सामान्य स्थिति में मतगणना भी मौके पर संपन्न हुआ, जिनके सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 04 जून 2026 को किया जायेगा।

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है, मतदान शांतिपूर्वक एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोग द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस, राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    SECL Deepka Controversy: महिलाओं ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गांव छोड़कर चले जाने की दी धमकी

    November 19, 2026

    CG News : दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, AI फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोपों ने बढ़ाई मुश्किलें

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : अस्पताल में हिंसा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

    November 19, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Korba Breaking: जेंजरा बाइपास में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

    November 19, 2026

    Korba Crime News: पहाड़गांव में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, जनप्रतिनिधि और शिक्षक समेत 6 गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.