Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी:रायपुर में कुछ घंटों की बारिश से तालाब बनी सड़कें, घरों में घुसा पानी
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी:रायपुर में कुछ घंटों की बारिश से तालाब बनी सड़कें, घरों में घुसा पानी

    News EditorBy News EditorAugust 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी राजधानी रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। इसके अलावा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भी जमकर बादल बरसे।

    रायपुर में कुछ ही घंटे तेज बारिश में सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया। कई इलाकों में लोगों के घरों के भीतर पानी घुस गया। नगर निगम ने ढेर सारे दावे जरूर किए थे लेकिन तेज बारिश ने सारे दावों की पोल खोल दी। कुशालपुर, प्रोफेसर कॉलोनी, चंगोराभाठा,एनआईटी रोड, जयस्तंभ और तेलीबांधा के आसपास के इलाकों में पानी भर गया। लोगों ने जलभराव का वीडियो शेयर कर नगर निगम की व्यवस्था और महापौर पर नाराजगी जाहिर की। यहां कुछ ही घंटों की बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी। राजधानी रायपुर में दोपहर तक 85 मिलीमीटर, कांकेर में 68 और रामानुंजगंज में 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    जिलेवार जानिए कैसा रहेगा मौसम

    धमतरी – गुरुवार को तेज बारिश हुई है। जिले में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। तेज बारिश के चलते अलर्ट रहने की जरूरत है।
    गरियाबंद – यहां मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था लेकिन अब राहत की बारिश हुई है। आज भी मध्यम बारिश हो सकती है।
    दुर्ग – मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसलिए सावधान रहने की जरुरत है। यहां आज और कल दोनों ही दिन बारिश के हालात बने रहेंगे।

    बालोद – यहां डौंडीलोहारा और गुंडरदेही इलाके में तेज बारिश हुई है। आज भी पूरे जिले में भारी बारिश का अलर्ट है।
    बीजापुर – बीजापुर जिले में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश की स्थिति है। आज यहां के लिए अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
    नारायणपुर – जिले में बारिश का दौर जारी है। आज ज्यादा सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि भारी बारिश की स्थिति नारायणपुर जिले में बन सकती है। पुल-पुलियों को पार करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है।
    दंतेवाड़ा – जिले में अच्छी बारिश हो रही है। यहां भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
    बस्तर – भारी बारिश के हालत बने हुए हैं। यहां 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सावधान रहने की जरूरत है।

    मानसून का हाल
    मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में है और पूर्वी छोर माध्य समुद्र तल पर बाराबंकी, देहरी, रांची, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस मौसम में तंत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्य छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है।

    इसके असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी स्थिति बन सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग रहेगा। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो जगहों में भारी बारिश और बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    घर में झाड़ी साफ कर रहा था युवक, अचानक कोबरा ने मारा डंक; अस्पताल पहुंचा तो मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    14 साल तक की बेटियों को HPV वैक्सीन का सुरक्षा कवच, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी नई पहल

    August 24, 2026

    CG Paper Leak : सुई से लिफाफे में किया छेद, मोबाइल से बनाया वीडियो और 11 हजार में बेचा पेपर

    August 24, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026

    एक रात में 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 28 साल बाद वंधामा केस में फिर जागी जांच की उम्मीद

    August 24, 2026

    CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव का आतंक’ शेरनी के हमले में युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

    August 24, 2026

    घर में झाड़ी साफ कर रहा था युवक, अचानक कोबरा ने मारा डंक; अस्पताल पहुंचा तो मचा हड़कंप

    August 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.