कोरबा: भारतीय जनता पार्टी अपने अनुशासन के लिए जानी जाती है, ऐसे में अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कार्रवाई होना लाजमी था। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज सरगुजा संभाग के छह नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिए गए हैं, उनमें से एक को हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिए है। इस बात की जानकारी कोरबा पहुंचे भाजपा के नेता अनुराग सिंहदेव और राजा पांडे पत्रकार वार्ता में दी।




