कोरबा अंचल के सीतामढ़ी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। बताया जा रहा हैं की एक निजी मोबाइल कंपनी के द्वारा यहाँ केबल बिछाने का कार्य चल रहा हैं। उक्त कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वार्ड नंबर 8, 9, 10 और 11 के करीब 8 हजार घरों में पानी की आपूर्ति रुक गई है।
पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने जानकारी देते हुए बताया की इन चारों वार्डों में लगभग 8 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं। गर्मी के मौसम में पानी की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पाइप फूटने से सड़कों पर पानी बह रहा है।
निजी मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। सुफल दास ने उच्च अधिकारियों से इस मामले में चर्चा की है। हालांकि अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
निजी कंपनी की लापरवाही से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।
नगर निगम के 4 वार्डों में पाइप लाइन फूटने से पानी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एक टेलीकॉम कंपनी केबल बिछाने के लिए खुदाई कर रही है। इस दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई। इससे 8 हजार घरों में दो दिनों से पानी आपूर्ति बंद है।
निगम के वार्ड क्रमांक 8, 9, 10 और 11 में सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। कंपनी के कर्मचारियों को मरम्मत करने कहा गया है। इसकी जानकारी निगम के अधिकारियों को भी दी गई है। कंपनी की लापरवाही से एक ओर लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर पानी बर्बाद रहा है। सीतामढ़ी और इमलीडुग्गू क्षेत्र में पहले से ही लोग परेशान थे। अब पाइपलाइन फूटने से समस्या बढ़ गई है। निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह का कहना है कि शीघ्र ही सुधार कराकर पानी आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


