Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » हम आपके सेवक है और आप अपनी समस्याओं को जरूर बताएं : CM विष्णुदेव साय
    Chhattisgarh

    हम आपके सेवक है और आप अपनी समस्याओं को जरूर बताएं : CM विष्णुदेव साय

    News EditorBy News EditorMay 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : सुशासन तिहार के अंतर्गत आज तीसरे चरण का आगाज हो गया। कोरबा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाधान शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर ग्रामीणों में खुशियों का माहौल बना दिया। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर मुख्यमंत्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए ग्रामीणों से उनके गाँव और गाँव की समस्या के बारे में जानकारी ली और कहा कि आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार आपके गाँव में आई है।

    इसके माध्यम से सरकार योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति भी जान रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी आपके सेवक है और और सुशासन तिहार की इस अवधि में प्रदेश में बिना किसी को बताए किसी भी स्थान पर जाएंगे और वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज तीसरे चरण के पहले दिन ऊर्जाधानी कोरबा आना हुआ और आप सभी से मिलना हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी को सम्बोधित करते हुए अपील की कि सरकार आपकी सेवा के लिए हैं और जो भी समस्या है उसे चिट्ठी लिखकर जरूर बताएं। सरकार तत्पर है आपकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

    सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन पाली ब्लॉक के ग्राम मदनपुर समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी और डेढ़ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए हर वादे को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों का वादा पूरा किया। 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का निर्णय लिया। दो वर्ष बकाया धान बोनस भी दी। 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वन्दन योजना की राशि उनके खाते में देकर आर्थिक समृद्धि का द्वार खोला।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले हितग्राहियों के हित में निर्णय लेते हुए प्रति मानक बोरा की राशि 4 हजार से 5500 रुपये किया गया। इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर 22 हजार हितग्राहियों को दर्शन कराया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने बड़े-बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को पुनः प्रारंभ किया है। इस अवसर पर विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, श्री प्रेमचंद पटेल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव मुख्यमंत्री श्री पी दयानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.