रायपुर सीमेंट, खपराडीह में वेल्डिंग का काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई. हादसे की वजह नहीं बताए जाने की वजह से संयंत्र प्रबंधन संदेह के दायरे में है. बताया गया कि मृतक राजू यादव पिता बहादुर यादव (26 वर्ष) सीमेंट कारखाने में वेल्डिंग का काम किया करता था. श्रमिक की मौत की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है. मामले में श्री रायपुर सीमेंट के अधिकारी मीडिया को जवाब देने से कतरा रहा हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




