Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मणिपुर मामले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को क्या बताया, हलफनामे में कही ये अहम बातें
    Chhattisgarh

    मणिपुर मामले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को क्या बताया, हलफनामे में कही ये अहम बातें

    News EditorBy News EditorJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में अब शांति बहाली की कोशिशें तेज़ हो गई हैं। इस मामले में दो बड़े एक्शन हुए हैं। एक बार फिर गृहमंत्री अमित शाह ने कुकी और मैतेई समुदाय के टॉप लीडर्स से बात की है तो दूसरी तरफ दो महिलाओं के वीडियो मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। अब इस कांड की जांच ना केवल सीबीआई करेगी बल्कि इसकी सुनवाई भी मणिपुर के बाहर असम की कोर्ट में होगी। केन्द्र सरकार ने हलफनामा दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद 6 महीने के अंदर सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिये जाएं। वीडियो कांड के मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं इनमें वो शख्स भी है जिसने निर्वस्त्र महिलाओं की परेड का वीडियो बनाया था।

    मणिपुर में शांति बहाली के लिए एक्शन में सरकार

    आज सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए केन्द्र सरकार से जवाब मांगा था। सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली से ही बातचीत की कोशिशें तेज़ कर दी हैं। मणिपुर में कुकी और मैतेई दोनों गुटों के टॉप लीडर्स से बात की जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों पक्षों के टॉप लीडर से बात की है। इससे पहले भी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन तक इंफाल में कैंप कर चुके हैं।

    सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके क्या कहा?
    इस बीच केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके कहा है कि 2 महिलाओं के साथ बर्बरता के मामले की जांच CBI के हवाले कर दी गई है। मणिपुर सरकार ने 26 जुलाई को CBI जांच की सिफारिश की थी जिसे केंद्र ने 27 जुलाई को स्वीकार कर लिया। केंद्र सरकार जांच को तय वक्त में पूरा करके मुकदमा चलाएगी। महिलाओं से बर्बरता मामले का मुकदमा मणिपुर से बाहर चलाया जाएगा। केस की सुनवाई असम के कोर्ट में चलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से इजाज़त मांगी गई है। मुकदमे की सुनवाई चार्जशीट दाखिल करने के 6 महीने में पूरा करने का निर्देश देने की अपील भी की गई है।

    सीबीआई को सौंपी जांच, 7 आरोपी गिरफ्तार
    आपको याद होगा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो सामने आने के बाद 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सज्ञान लेते हुए कड़ी टिप्पणी की थी और केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा था। अब सरकार ने कोर्ट में अपना जवाब दे दिया है। साथ ही सीबीआई जांच को भी मंजूर कर लिया है। सीबीआई को जांच सौंपे जाने के साथ-साथ महिलाओं से दरिंदगी करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अब इस दरिंदगी का वीडियो बनाने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही गुरुवार शाम तक 7 आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। मणिपुर के थोरबंग और कांगवे में गुरुवार को फायरिंग की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। दोनों जगहों पर मैतेई और कुकी आमने-सामने हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.