Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सैफ अली खान पर हमले की रात क्या-क्या हुआ? एक्टर ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान
    Entertainment

    सैफ अली खान पर हमले की रात क्या-क्या हुआ? एक्टर ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान

    News EditorBy News EditorJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई: एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई पुलिस की टीम ने सैफ अली खान का बयान किया दर्ज। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान का बयान बांद्रा पुलिस की टीम ने बीती शाम दर्ज किया। बता दें कि पुलिस की टीम ने आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी से भी पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने एक्टर सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका बयान दर्ज किया है।

    चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंच सैफ

    इस दौरान सैफ अली खान ने बताया कि जिस वक्त उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी, तब वह और करीना दोनों 11वें फ्लोर पर बेडरूम के पास थे। जब उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप का चिल्लाना सुना, तो वह तुरंत दौड़कर अपने बेटे जहांगीर के कमरे के पास पहुंचे। यहां उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को देखा। उस वक्त जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने उस व्यक्ति को लगभग-लगभग रोक लिया था, लेकिन इसी बीच उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से हमला होने के बाद बाद सैफ ने उस पर से अपना काबू को दिया।

    नर्स पर भी आरोपी ने किया हमला

    आगे उन्होंने बताया कि किसी तरह सैफ आरोपी की पकड़ से अलग हुए और आदमी को कमरे के अंदर धकेला। इस दौरान घर में काम करने वाले दूसरे वर्कर्स ने जहांगीर को कमरे से निकाल लिया था और कमरे को लॉक कर दिया। सभी लोग इस बात से हैरान थे कि आरोपी घर के अंदर कैसे घुसा। आरोपी ने नर्स एरियामा फिलिप पर भी हमला किया था। अस्पताल से वापस लौटने के बाद नर्स ने सैफ को बताया कि आरोपी ने एक करोड़ रुपए मांगे थे।

    16 जनवरी की रात हुआ था हमला

    बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की आधी रात को हमला हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चोरी के इरादे से उनके घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता सैफ अली खान को कई गंभीर चोटें आई। अभिनेता को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.