Sunday, July 6, 2025

सहेली पर नीयत बिगड़ी तो बॉयफ्रेंड को मार डाला:नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर घोंटा गला; बलरामपुर में सड़क पर फेंकी लाश

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका और नाबालिग सहेली ने मिलकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि युवक ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की थी। मना करने पर भी वो नहीं मान रहा था। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुटसूरा निवासी वीरेंद्र यादव (18) अपनी बहन के साथ बलरामपुर के वार्ड क्रमांक- 2 मरियमपारा में किराए से रहता था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी बहन को एक युवक ने फोन कर बताया कि वीरेंद्र बेहोशी की हालत में किसी युवती के घर के बाहर पड़ा है

पुनीता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती और उसकी नाबालिग सहेली को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ग्राम पुटसूरा की ही रहने वाली हैं और किराए के मकान में रहकर कॉलेज में पढ़ती हैं। पूछताछ में युवती ने बताया कि वीरेंद्र से उसका अफेयर चल रहा था। वह 26 मार्च की सुबह 10 बजे घर आया था।

यहां उसे और उसकी सहेली को देख वीरेंद्र की नीयत बिगड़ गई। उसने दोनों से दुष्कर्म की कोशिश की। उसे मना भी किया, लेकिन वो नहीं माना। इससे आक्रोशित होकर दोनों ने घर में रखी नाइलोन की रस्सी को पंखे की रॉड में फंसाया और फंदा बनाकर उसके गले में डाल दिया। इसके बाद गला घोंटकर मार डाला।

कत्ल के बाद लाश को घर के बाहर फेंका

वीरेंद्र यादव की लाश को युवती और उसकी सहेली ने घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद दोनों अपने कमरे में चली गईं। मंगलवार सुबह उन्होंने देखा, तो वीरेंद्र यादव की लाश वहीं पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने अपने एक परिचित युवक को दी, जिसने वीरेंद्र की बहन को कॉल कर भाई के वहां पड़े होने की जानकारी दी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -