Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं

    October 15, 2026

    CG News : नशे के कारोबार पर लगेगी लगाम, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

    October 15, 2026

    CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, त्योहारों से लेकर सर्दियों तक विद्यार्थियों को मिलेंगे 16 दिन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा : समझाईश से नहीं बनी बात तो अवैध शराब के कारनामे पर रोक लगाने आगे आईं महिलाएं, लाहन और गैलन को जलाया
    Chhattisgarh

    कोरबा : समझाईश से नहीं बनी बात तो अवैध शराब के कारनामे पर रोक लगाने आगे आईं महिलाएं, लाहन और गैलन को जलाया

    News EditorBy News EditorJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा : सशख्त नारी-सशख्त भारत का नारा केवल पढऩे-लिखने तक ही सीमित नहीं है। कई मामलों में यह जमीन पर उतरता नजर आ रहा है। तिलकेजा गांव में महिलाओं के समूह ने अवैध शराब के काम में लगे लोगों को पहले अपने स्तर पर समझाया। अधिकारियों को जानकारी दी। कोई असर नहीं होने पर उन्होंने निर्णय लेते हुए महुआ लाहन और अवैध शराब से संबंधित सामान की होली जला दी। होली से कुछ दिनों पहले इस नजारे ने संदेश दिया कि बुराई का नतीजा हमेशा ऐसा ही होता है।

    विकासखंड कोरबा के अंतर्गत तिलकेजा गांव में यह काम यहां की महिला शक्ति ने किया। उरगा थाना में शामिल इस गांव में एक मोहल्ला ऐसा है जहां कई लोगों की सक्रियता महुआ शराब बनाने में दर्ज की गई। लंबे समय से इस गतिविधि को लेकर आसपास के लोग आपत्ति दर्ज कराते रहे। जिला प्रशासन के जनदर्शन तक यह बात पहुंची थी और मांग की गई थी कि सिस्टम के जरिए इस पर रोक लगाई जाए। महिलाओं ने अवैध शराब बनाने और बेचने से उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में चिंता जताई थी और कहा था कि इसके आगामी नतीजे चिंताजनक हो सकते हैं।

    बार-बार शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई परिणाम हासिल नहीं हुए तो अंतिम बार महिलाओं की ओर से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना देने के बाद उन्होंने आज सुबह अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। उन्होंने काफी मात्रा में महुआ लाहन को अपने कब्जे में किया जो अवैध शराब बनाने के उपयोग में आने वाला था। इसके अलावा प्लास्टिक गैलन को भी इकट्ठा किया और सबकी उपस्थिति में गांव के मैदान में इन्हें रखकर आग लगा दी। सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी भी यहां लगाई गई थी। तिलकेजा के इस काम की हर तरफ चर्चा हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं

    October 15, 2026

    CG News : नशे के कारोबार पर लगेगी लगाम, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

    October 15, 2026

    CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, त्योहारों से लेकर सर्दियों तक विद्यार्थियों को मिलेंगे 16 दिन

    October 15, 2026

    CG Road Accident : मुंगेली में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार पिकअप, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

    October 15, 2026

    Chhattisgarh Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को झटका, हाईकोर्ट ने 2023 का विज्ञापन किया रद्द

    October 15, 2026

    सेंट्रल जेल में नवरात्र की धूम, 760 बंदियों ने रखा नौ दिनों का उपवास

    October 15, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा सेतु शिविरों ने गांव से शहर तक पहुंचाई जनकल्याणकारी सेवाएं

    October 15, 2026

    CG News : नशे के कारोबार पर लगेगी लगाम, 2029 तक नेटवर्क खत्म करने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

    October 15, 2026

    CG School Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, त्योहारों से लेकर सर्दियों तक विद्यार्थियों को मिलेंगे 16 दिन

    October 15, 2026

    CG Road Accident : मुंगेली में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार पिकअप, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

    October 15, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.