महासमुंद जिले में पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। जिसमें आरोपी की मां ने भी साथ दिया। अवैध संबंध को छुपाने के लिए फिल्मी अंदाज में हत्या कर शव को किचन में 4 फीट गड्ढा कर दफना दिया गया। कॉल डिटेल से 6 महीने बाद राज खुला है। मृतक की पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार। सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग की है। हत्या के 6 महीने बाद पूरे मामले का SDOP अजय शंकर त्रिपाठी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, 8 दिसंबर 2023 को नया रावणभाठा स्थित घर पर यूपेश चंद्राकर नशे की हालत में पत्नी देविका चंद्राकर से अवैध संबंध को लेकर विवाद कर रहा था। दोनों में हाथापाई भी हुई।

पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से किया वार
इस बीच यूपेश चंद्राकर ने पत्नी देविका चंद्राकर पर डंडे से वार किया। जिसके विरोध में महिला ने धक्का देकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने अपनी आशिक पेशे से ज्योतिष मुकुंद त्रिपाठी को फोन पर घटना की जानकारी दी और घर पर बुलाया।
बेहोशी होने पर चेहरे पर बांध दिया कपड़ा, हो गई मौत
पत्नी, उसके प्रेमी और उसकी मां अंजनी चंद्राकर ने यूपेश को पलंग पर लेटा दिया। महिला अपनी बेटी को लेने स्कूल चली गई और देर शाम लौटी। इसी बीच आरोपी प्रेमी ने बेहोशी के हालात में यूकेश के चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। एक दुकान से नायलॉन की रस्सी और प्लास्टिक की झिल्ली लाकर उसे बांध दिया।
