कार्यक्रम के अंतिम दिन दिनांक 06 अप्रैल को मंदिर परिसर में कन्या भोज ब्राम्हण भोज एवं आम लोगों के लिए भोज-भंडारा का आयोजन किया गया । यह आयोजन रविवार को दोपहर एक बजें से आरंभ हुआ । मां काली मंदिर निर्माण समिति तथा बंग समाज सेवा समिति ने श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया हैं कि रामनवमी उत्सव पर भोग-भंडारा में महा प्रसाद ग्रहण करें ।
मां काली मंदिर निर्माण में श्रद्धालु भक्तों का योगदान ।
शिवनगर चांपा में डीएल सरकार के संरक्षण में वर्षो पहले बंग सेवा समिति का गठन हुआ था । इस समिति ने नगर में एक भव्य काली मंदिर की स्थापना का संकल्प लिया, लेकिन आर्थिक विसंगति के कारण मंदिर निर्माण में बाधा आने लगी । वर्ष 2024-2025 के दरमियान कुछ विशेष रुचि रखने वाले लोगों ने अशेष निर्मित भवन को पूर्ण करने का फैसला लिया और इसके लिए बंग समाज सहित अन्यान्य लोग सहभागी बने । नवरात्रि पर्व पर मां काली की कृपा से शिवनगर चांपा में मां काली, शिवलिंग तथा विघ्न-विनाशक गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा दिनांक 02 अप्रैल से दिनांक 06 अप्रैल, 2025 तक सुनिश्चित किया गया । पंच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में आज 6अप्रैल को रुद्राभिषेक, गणपति पूजन, हवन-यज्ञ, कन्या भोज तथा आम श्रद्धालु भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया । इस आयोजन में प्रेस क्लब चांपा की भी सक्रिय भागीदारी रही । प्रेस क्लब चांपा के विशेष प्रतिनिधि शशिभूषण सोनी अपनी अर्द्धांगिनी श्रीमति शशिप्रभा सोनी दिनांक 05 अप्रैल शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा, यज्ञादि तथा महाआरती में शामिल हुए और मां काली के अनुपम आशिर्वाद के हिस्सा बने। माना जाता हैं कि कालरात्रि में सर्व सिद्धि प्रदता मां काली की पूजा-आराधना करने से मनुष्य की मनोकामना पूर्ण होती हैं ।


