Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महतारी वंदन से सशक्त हुईं नारी, अब है किसानों की बारी
    Chhattisgarh

    महतारी वंदन से सशक्त हुईं नारी, अब है किसानों की बारी

    News EditorBy News EditorNovember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 14 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से जिले के 65 उपार्जन केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था करने के साथ धान खरीदी सुचारू रूप से शुरू की गई है। उपार्जन केन्द्र पोड़ी में अपनी उपज विक्रय के लिए पहुंचे विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम टुनियाकछार के रहने वाले किसान श्री जे. पी. सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी देवी ने प्रशासन द्वारा केंद्र में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु दी गई सहूलियत से खुश हैं।
    माधुरी देवी ने कहा कि आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वे धान विक्रय के लिये उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई के महीने में खेत की जुताई से लेकर नवम्बर-दिसम्बर में फसल की कटाई तक किसान का पूरा समय फसल की देखरेख में गुजरता है। किसान अच्छी फसल के उत्पादन के लिए कड़ी मेहनत व अथक परिश्रम करता है एवं उसे खुशी अपने उपज को उपार्जन केंद्र में पहुँचाकर मिलती है। उन्होंने बताया कि उनकी 17 एकड़ कृषि भूमि है। जहाँ वे खरीफ मौसम में धान की पैदावार लेते है। आज धान खरीदी के पहले दिन वे समिति में लगभग 10 क्विंटल धान बेचने आए हैं। आने वाले दिनों में उनके द्वारा और भी धान का विक्रय किया जाएगा। केंद्र में उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। महतारी वंदन योजना से हर माह एक हजार रुपए मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है इसके साथ ही फसलों का उचित दाम मिलने से उन्हें भी संबल मिल रहा है।
    माधुरी देवी के पति किसान श्री जे. पी. सिंह ने खरीदी केंद्र में प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था को देखकर हर्ष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उनके परिश्रम, फसल की उचित देखरेख एवं क्षेत्र में हुए अच्छी बारिश से इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई है, जिसके विक्रय से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि समिति प्रबंधक द्वारा केंद्र में किसानों के लिए सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिलने, बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य भी बहुत ही सरलता से हो गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिल रहा है। कृषक श्री सिंह ने बताया कि उनके द्वारा विगत वर्ष 210 क्विन्टल धान विक्रय किया गया था एवं 06 लाख रूपए तक का आय अर्जित किया गया था। आज उनके द्वारा पहला टोकन प्राप्त कर लगभग 10 क्विंटल धान विक्रय किया गया है एवं कुछ दिनों में उनके द्वारा और धान का विक्रय भी किया जाएगा। किसान श्री जे. पी. सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का सकारात्मक प्रयास है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा एवं उनकी आय में वृद्धि के साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने सरकार के कहे वादे अनुसार निर्धारित समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए राज्य सरकार के मुखिया श्री विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    स. क्र./सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026

    ‘प्रोजेक्ट दिशा’ के तहत शासकीय विद्यालयों के 150 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय JEE एवं NEET कोचिंग

    August 26, 2026

    BJP ने दिखाया सख्त रुख, आरोपों के बाद कार्यकर्ता पर गिरी गाज’ 6 साल का निष्कासन

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कोरबा में भीषण हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र ने गंवाई जान’ एक की हालत गंभीर

    August 26, 2026

    बारिश रोकने की अजीबोगरीब कोशिश’ Bhojraj Nag’ का नींबू काटते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    August 26, 2026

    *धुएं से राहत, स्वास्थ्य की सुरक्षा—विष्णु भैया ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान*

    August 26, 2026

    डौकाबुड़ा जलाशय में 85 प्रतिशत जलभराव, दोनों गेट बंद

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.