Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026

    वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाढ़ के पानी को पार कर रही थीं महिलाएं, एक का पैर फिसला और ले गया सैलाब, तेलंगाना से आया VIDEO
    Chhattisgarh

    बाढ़ के पानी को पार कर रही थीं महिलाएं, एक का पैर फिसला और ले गया सैलाब, तेलंगाना से आया VIDEO

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम इलाके में महिलाओं का एक समूह बाढ़ वाले इलाके को पार कर रहा था। उसी दौरान एक महिला का पैर फिसला और सैलाब उसे बहा कर ले गया। महिला का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाओं का एक समूह तेज पानी को पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी हरे रंग के कपड़े पहने महिला को तेज धारा ने खींच लिया। कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी की ओर दौड़े लेकिन अभी तक महिला का पता नहीं चल पाया है।

    15 फीट की ऊंचाई पर बह रही नहर

    तेलंगाना के ही जयशंकर भूपालपल्ली जिले में मोरंचापल्ले गांव पूरी तरह से पानी में डूब गया। भूपालापल्ली-परकला मुख्य मार्ग पर मोरांचा में करीब 15 फीट की ऊंचाई पर एक नहर बह रही है। नदी के उफान पर होने के कारण इसके आस-पास के घर जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय लोग इमारतों की छत पर चढ़ गए हैं और मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऊपर की मंज़िल की खिड़कियों तक भी पानी पहुंच गया है।

    कडेम प्रोजेक्ट का आउट प्लो 2.42 लाख क्यूसेक पर
    इसके आलावा हैदराबाद के कडेम प्रोजेक्ट के हल 3 में 85 लाख क्यूसेक पानी आ गया है। इसका आउट प्लो 2.42 लाख क्यूसेक पर है और 4 गेट खुल नहीं रहे हैं। जानकारी मिली है कि जर्मन क्रस्ट गेटों से बाढ़ का पानी बह रहा है। पानी के इस विकराल स्तर को ध्यान में रखते हुए पहले ही 12 गांवों के 7 हजार लोगों को पुनर्वास केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है। वहीं आंध्र प्रदेश के भद्राचलम में गोदावरी का जल स्तर कल रात 8 बजे 47.3 फीट पहुंच गया और अभी इसके और बढ़ने की संभावना है। भद्राचलम में नदी 48.1 फीट पर बह रही है, जो चेतावनी का दूसरा स्तर है।

    महाराष्ट्र में भी पानी ने की घरों में जबरन एंट्री 
    वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में कल रात भर हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों पानी भर गया है। बारिश इतनी तेज थी कि पानी को बहने का रास्ता नहीं मिला और सड़कों पर भारी जल जमाव हो गया। कुछ इलाकों में तो पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। खासतौर पर सुंदरवन इलाके में भारी जलजमाव हो गया है। सुंदरवन में कुछ जगहों में पहले फ्लोर तक पानी पहुंच गया है। पानी भरने से कई जगहों पर गाडियां अटक गई हैं और शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026

    वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

    April 17, 2026

    Teacher Copy Investigation Controversy : कड़ा एक्शन , वीडियो वायरल होते ही स्कूल प्रशासन सख्त, नशेबाज टीचर को तुरंत किया गया बाहर

    April 17, 2026

    17 April 2026 Horoscope : इस राशि के व्यापारियों के लिए समय रहेगा अनुकूल, जानिए अपना राशिफल …

    April 17, 2026

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    April 16, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Liquor Scam CBI FIR : शराब घोटाले का नया मोड , आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI ने दर्ज की आधिकारिक शिकायत

    April 17, 2026

    थाने में हंगामा: नशे में युवक ने पी अज्ञात द्रव, हालत बिगड़ी—इलाज से किया इनकार

    April 17, 2026

    वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

    April 17, 2026

    Teacher Copy Investigation Controversy : कड़ा एक्शन , वीडियो वायरल होते ही स्कूल प्रशासन सख्त, नशेबाज टीचर को तुरंत किया गया बाहर

    April 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.