Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ईरान पर इजरायल के प्रलयकारी हमले का सीसीटीवी VIDEO देख कांप जाएगी रूह, ऐसा भयानक मंजर तो फिल्मों में भी नहीं देखा होगा
    Featured

    ईरान पर इजरायल के प्रलयकारी हमले का सीसीटीवी VIDEO देख कांप जाएगी रूह, ऐसा भयानक मंजर तो फिल्मों में भी नहीं देखा होगा

    News EditorBy News EditorJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Israel Iran War: इजरायल और ईरान में 12 दिनों तक चली जंग थम जरूर गई है, लेकिन अभी इसका खौफ बाकी है। दोनों देशों में चले युद्ध के दौरान ईरान पर इजरायल के हमले का एक ऐसा दिल दहला देने वाला हमले का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इजरायल ने यह हमला ईरान की राजधानी तेहरान पर किया था। हमला इतना खतरनाक था कि ऐसी भयानक सीन फिल्मों में ही यदा-कदा देखने को मिलता है।

    ऑपरेशन “राइजिंग लायन” में इजरायल ने किया था हमला

    इजरायल ने ऑपरेशन “राइजिंग लायन” के दौरान इस भीषण हमले को अंजाम दिया था। उसका खौफनाक वीडियो देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि इजरायली वायुसेना ने 12 दिनों तक चले संघर्ष के अंतिम दिनों में ईरानी राजधानी तेहरान में सरकारी भवन पर एक श्रृंखला हवाई हमले किए थे। इस मामले की अब इजरायल रक्षा मंत्रालय द्वारा जांच चल रही है। बताया जाता है कि इन हमलों का लक्ष्य तेहरान के उत्तरी हिस्से के डिस्ट्रिक्ट 1 में ईरानी शासन से जुड़े एक भवन को निशाना बनाना था। इसमें कम से कम दो मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से एक भवन को लगी। जबकि दूसरी मिसाइल चूक गई और उसके बजाय पास के तजरीश राउंडअबाउट पर खड़ी कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

    कई फुट ऊंचाई तक हवा में उड़ गई कारें

    यह धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कारें खिलौने की तरह हवा में कई फुट ऊपर उड़ गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कारें ऐसे हवा में उड़ रही हों, जैसे कोई खिलौना हो। वहीं पास की एक बिल्डिंग हमले के बाद ध्वस्त होती दिख रही है। आम तौर पर इस तरह के विस्फोट का सीन किसी हॉलीवुड की फिल्म में ही देखने को मिलता है। इस वीडियो को देखकर इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    इजरायल के हमले में मारे गए 935 ईरानी

    इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए 12 दिनों तक हमले में उसके टॉप जनरल और सैन्य कमांडर व परमाणु वैज्ञानिकों समेत कुल 935 लोगों की जान गई। जबकि सैकड़ों इमारतें खंडहर बन गई। इसके अलावा इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को भी घातक रूप से निशाना बनाया, जिसमें उसके अहम ठिकाने नष्ट हो गए। इन हमलों में ईरान के सैन्य बेस और मिसाइल भंडारण को भी निशाना बनाया गया। जवाब में इजरायल ने ने भी ईरान पर कई बड़े हमले किए। इजरायल पर ईरान के हमले में कुल 26 लोग मारे गए। यह आंकड़ा आईडीएफ द्वारा दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.