ढाका: बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (ICT) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। आईसीटी ने जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है, उनमें सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख भी शामिल है। इन लोगों पर, जबरन लोगों को गायब किए जाने की घटनाओं में कथित भूमिका के लिए मुकदमा चलाया गया है। यह हसीना के खिलाफ आईसीटी द्वारा जारी किया गया दूसरा गिरफ्तारी वारंट है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


