Friday, March 14, 2025

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन हैदराबाद में  

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनॉक 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को हैदराबाद में आयोजित है इस हेतु संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मोदी कोरबा से कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये छ.ग. प्रदेश के 14 राष्टीय पदाधिकारियों के साथ हैदराबाद रवाना हो गये है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के नेतृत्व में एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

बैठक में भविष्य की सामुदायिक विकास परियोजनाओं के बारे में, संगठन के वित्तीय बजट आबंटन पर, अपने क्षेत्रों में अग्रणी प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ समृद्व सत्रों में भाग लेने, समाज के उच्च पदो पर पदस्थ अधिकारियों का सम्मान करने एवं संगठन में अधिक से अधिक लोग जुडें इस हेतु सदस्यता अभियान चलाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।

कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -