जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में संचालित अडानी पावर प्लांट में एक नाबालिग की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं की कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र स्थित पावर प्लांट में चिंतामणि बिंझवार नामक एक नाबालिक युवक (15) अपने कुछ मित्रो संग अडानी पावर प्लांट की दीवार से कूदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी दीवार पर चढ़ते समय वह 11केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह लगभग 15 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। वह खेलने के बहाने घर से निकला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर प्लांट के पीछे का हिस्सा गांव से सटा हुआ हैं। घटना के बाद ग्राम में शोक का माहौल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


