Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अप्रैल तक स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जनपद सीईओ : कलेक्टर
    Chhattisgarh

    अप्रैल तक स्वीकृत पीएम आवास के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जनपद सीईओ : कलेक्टर

    News EditorBy News EditorDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 24 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वंसत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जनपद सीईओ के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओं को निर्देशित किया कि समय-सीमा वाले प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से हो इस दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जनपद अतंर्गत मनरेगा, पीएम आवास, पीएम जनमन के कार्य, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्य के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों को गुणवत्ता के साथ अप्रैल माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास में उपलब्धि के आधार पर जनपद सीईओं के कार्यों का मूल्यांकन करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए।
    जनपद अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले को जो लक्ष्य मिले हैं, उनमें से जो पात्र है, उनका आवास समय-सीमा में पूर्ण होना चाहिए। आवास हेतु पैसे की कोई कमी नहीं है। शासन द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुरूप आवास निर्माण पूर्ण कराने के साथ ही स्टेप बाई स्टेप हितग्राही के खाते में राशि ट्रांसफर करें और आवास मित्रों के सहयोग से आवास का निर्माण गुण्वात्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूरा कराएं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों को पूर्ण कराने और निर्माण कार्य को मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए समय पर राशि जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत जर्जर स्कूल भवन के स्थान पर बनाए जा रहे नवीन स्कूल भवन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि भवन का उद्द्ेश्य विद्यार्थियों को सुविधायुक्त भवन उपलब्ध कराना है इसलिए नवीन सत्र प्रारंभ होने से पूर्व भवन को पूर्ण कराएं। उन्होंने अंतिम किश्त का भुगतान भवन निर्माण पूर्ण होने पर जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मांग पत्र प्राप्त होने पर राशि जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकास कार्यो के ग्राम पंचायतों को जारी राशि में गड़बड़ी करने वाले ग्रामों में वसूली करने और कार्य लंबित होने पर एनओसी नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए दी गई राशि में वसूली की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए समय पर कार्य कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वय वंदन योजना अंतर्गत 70 साल व इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान का लाभ दिलाने के लिए 26 एवं 27 दिसम्बर को लगने वाले शिविर में सभी वंचित हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिचित कराने और ग्रामवार अभियान चलाकर सूचित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026

    Chhattisgarh Crime Updates : कोर्ट में पेश किए गए 5 आरोपी , अपहरण कांड के मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलाने की तैयारी, पुलिस ने जुटाए पुख्ता सबूत

    April 14, 2026

    Chhattisgarh News : 123 हाथियों का जमावड़ा, ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की

    April 14, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    CG NEWS : प्लास्टिक बोतलों में देसी शराब की सप्लाई शुरू

    April 14, 2026

    CG Accident : नशे ने ली करवट’ पलटी कार और थार से भिड़ंत में 5 घायल, मचा हड़कंप

    April 14, 2026

    Samrat Choudhary BJP : अमित शाह और जेपी नड्डा के इनपुट के बाद सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा ने फाइनल की अपनी चॉइस

    April 14, 2026

    CG BREAKING : वेदांता लिमिटेड ‘पावर प्लांट में भीषण हादसा’ बॉयलर फटा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल

    April 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.