Friday, February 20, 2026

अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब को किया जब्त

डभरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद सामग्री:
अपराध क्रमांक 295/2025

1. बसंत कुमार भारद्वाज पिता गोविंद राम भारद्वाज उम्र 31 साल ग्राम सरायपाली चेचांग

बरामद: 30 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत: ₹3000/-

अपराध क्रमांक 296/2025

01 कमल भारद्वाज पिता पूर्व भारद्वाज उम्र 28 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत बालक ग्राम मेढआपाली, थाना डभरा

बरामद: 25 लीटर कच्ची महुआ शराब अनुमानित कीमत: ₹2500/-

घटना का विवरण: थाना प्रभारी डभरा द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु विशेष मुखबिर तैनात किए गए थे। दिनांक 06.09.2025 को दो अलग-अलग सूचना प्राप्त हुई:

पहली सूचना ग्राम सरायपाली चेचांग से प्राप्त हुई कि वहां बसंत कुमार भारद्वाज अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है।
दूसरी सूचना ग्राम मेढआपाली से मिली कि कमल भारद्वाज, विधि से संघर्षरत बालक दोनों अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु बैग रखकर चैत्रीय भाटा की ओर आ रहा है कि दोनों सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के निर्देशन में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹5500/-) को जब्त किया गया।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/2025 एवं 296/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिनांक 06.09.2025 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:

सहायक उप निरीक्षक एच.एन. ताम्रकार, प्रधान आरक्षक हेमंत राठौर आर. एकेश्वर चंद्रा, राजेश धीरहे, मिरिश साहू
👉 डभरा पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध उसकी कड़ी निगरानी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस प्रकार की कार्यवाहियाँ भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -